add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS NZ: न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ईशान किशन की वापसी, जानें पूरा स्क्वाड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जनवरी 2025 में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज टी-20 वर्ल्ड कप के पहले टीम इंडिया के लिए आखिरी परीक्षा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 20, 2025 2:41 PM IST

India Squad for NewZealand T20I Series: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के साथ- साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. ईशान किशन की लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है. वह दो साल बाद टीम में वापस लौटे हैं.

शुभमन गिल की टीम से छुट्टी कर दी गई है. उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. शुभमन गिल के अलावा जितेश शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिल पाई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज जनवरी में खेली जाएगी. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की यह आखिरी सीरीज होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईशान किशन की वापसी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी करते हुए टीम को पहला खिताब दिलाने वाले ईशान किशन की भारतीय टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है. वह आखिरी बार भारत के लिए नवंबर 2023 में खेलते नजर आए थे. वहीं रिंकू सिंह भी टीम में वापस लौटे हैं.

न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप कप्तान), रिंकू सिंह, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा