×

IND VS NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, अय्यर- सिराज की वापसी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को बड़ौदा में खेला जाएगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 3, 2026 7:32 PM IST

India Squad for Nz odi Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल इस सीरीज से बतौर कप्तान वापस लौटे हैं. वहीं चोटिल श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी वापसी हुई है. हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को इस टीम में मौका नहीं दिया गया है, वहीं रुतुराज गायकवाड़ भी टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रही थी, मगर सेलेक्टर्स ने शमी को नहीं चुना.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को बड़ौदा में खेला जाएगा. 15 सदस्यीय भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रुप में केएल राहुल के अलावा ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है.

श्रेयस अय्यर की वापसी, फिट रहने पर ही खेल पाएंगे

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उपकप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट होने पर ही खेल पाएंगे. छह जनवरी को अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में एक मैच खेलेंगे, जहां उनकी फिटनेस की परीक्षा होगी. श्रेयस अय्यर की उपलब्धता BCCI COE से फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है.

पांड्या- बुमराह का होगा वर्कलोड मैनजमेंट

हार्दिक पांड्या को BCCI COE ने एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए क्लीयरेंस नहीं दिया है, और आगे होने वाले ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए, उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है. पांड्या के अलावा जसप्रीत बुमराह को भी इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है.

अक्षर- रुतुराज को नहीं मिला मौका

वहीं इस सीरीज में ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रुतुराज गायकवाड़ को मौका नहीं दिया गया है. शानदार प्रदर्शन के बावजूद यह दोनों खिलाड़ी स्क्वाड में जगह बना पाने में नाकाम रहे.

TRENDING NOW

टीम इंडिया का स्क्वाड:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल