×

SA के खिलाफ टी-20 सीरीज से कटा स्टार खिलाड़ी का पत्ता, बिना मौका दिए BCCI ने किया बाहर

उन्होंने भारत के लिए 35 मैच की 25 इनिंग में उन्होंने तीन अर्धशतक के साथ 550 रन बनाए हैं. उन्होंने यह रन 42.30 की शानदार औसत और 161.76 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 3, 2025 7:36 PM IST

Rinku Singh Ignored: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बुधवार को टीम इंडिया का ऐलान किया गया. भारतीय टीम में शुभमन गिल की वापसी हुई है जो चोट की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा हार्दिक पांडया भी टीम में वापस लौटे हैं, जो एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे. हालांकि भारतीय टीम में फिनिशर रिंकू सिंह को मौका नहीं दिया गया है जो काफी हैरान करने वाला है. रिंकू सिंह पिछले कुल सालों से टी-20 टीम का हिस्सा हैं, मगर उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है. अब उन्हें टीम से ही बाहर कर दिया गया है.

रिंकू सिंह को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज में सिर्फ एक मैच में मौका मिला था, हालांकि वह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. उससे पहले एशिया कप में भी वो सिर्फ एक ही मैच खेल सके थे.फाइनल में रिंकू सिंह को जगह दी गई थी, जहां उन्होंने चौका लगाकर भारत को एशिया कप का खिताब दिलाया था. कुल मिलाकर रिंकू सिंह को इस साल सिर्फ पांच टी-20 मैच में प्लेइंग-11 में मौका मिला,जिसमें तीन में ही उनकी बैटिंग आई. पिछले 17 मैचों में से छह में उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला, इसके अलावा, इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक फिफ्टी और 30 का स्कोर ही बना पाए, जिन चार मैचों में वह नाबाद रहे, उनमें भी वह 11 रन से ज़्यादा नहीं बना पाए.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया निराश

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रिंकू सिंह का फॉर्म भी अच्छा नहीं रहा है, चार मैचों में सिर्फ उनके नाम एक अर्धशतक है. बाकी तीन मैचों में वह 04, 01 और 14 रन ही बना पाए.

क्या टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे रिंकू सिंह ?

रिंकू सिंह ने साल 2023 में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था, उसके बाद से वह लगातार टी-20 सीरीज का हिस्सा रहे हैं. हाल ही में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इस बात के संकेत दिए थे कि मौजूदा टी-20 टीम ही न्यूजीलैंड और टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे. ऐसे में रिंकू सिंह को टीम से बाहर करना यह बताता है कि भारत का यह फिनिशर टी-20 वर्ल्ड कप की योजना का हिस्सा नहीं होने वाला है. टी-20 वर्ल्ड का आयोजन फरवरी-मार्च में भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है.

TRENDING NOW

T20I में रिंकू सिंह का शानदार रिकॉर्ड

रिंकू सिंह का टी-20 इंटरनेशनल में शानदार रिकॉर्ड रहा है. रिंकू सिंह ने भारत के लिए 35 मैच खेले हैं. 35 मैच की 25 इनिंग में उन्होंने तीन अर्धशतक के साथ 550 रन बनाए हैं. उन्होंने यह रन 42.30 की शानदार औसत और 161.76 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.