भारतीय टी20 लीग, दूसरा मैच: रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीता; दिल्ली के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगा पंजाब

दिल्ली और पंजाब दोनों ही टीमें नए कप्तानों के साथ 11वां सीजन खेल रही हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Apr 08, 2018, 03:33 PM IST

Published On Apr 08, 2018, 03:33 PM IST

Last UpdatedApr 08, 2018, 03:33 PM IST

रविचंद्रन अश्विन, गौतम गंभीर © AFP

भारतीय टी20 लीग के दूसरे मैच में पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्ली की कप्तानी कर रहे गौतम गंभीर ने कहा कि उन्हें वापस आकर अच्छा लग रहा है। पंजाब टीम में आज मार्कस स्टोइनिस, डेविड मिलर, एंड्रयू टाय, मुजीब उर रहमान चार विदेशी खिलाड़ी खेल रहे हैं। वहीं दिल्ली में  कॉलिन मुनरो, डैन क्रिस्चिन, क्रिस मॉरिस, ट्रेंट बोल्ट विदेशी क्रिकेटर हैं। पंजाब के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एरन फिंच अपनी शादी की वजह से आज के मैच नहीं खेल रहे हैं लेकिन वो आगे टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन: गौतम गंभीर (कप्तान), कॉलिन मुनरो, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, क्रिस मॉरिस, विजय शंकर, डैनियल क्रिश्चियन, राहुल तेवतिया, अमित मिश्रा, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पंजाब की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, युवराज सिंह, डेविड मिलर, मार्कस स्टोइनीस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाइ, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान।

पिच रिपोर्ट: आईएस बिंद्रा स्टेडियम की पिच सख्त है और यहां पर अच्छा खासा उछाल भी मिलता है। बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर काफी कुछ है, इसी मैदान पर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपनी तीसरा तिहरा शतक लगाया था। मैच दिन का है इसलिए मोहाली के तापमान का भी खेल पर असर पड़ेगा। धूप और गर्मी में पहले फील्डिंग करने वाली टीम थोड़ी परेशान होगी हालांकि शाम तक मौसम ठंडा हो जाएगा।

रिकॉर्ड: पंजाब और दिल्ली टीम ने एक दूसरे के खिलाफ 21 मैच खेले हैं, जिसमें से 11 पंजाब और 10 दिल्ली ने जीते हैं। आंकड़ों में ज्यादा फर्क नहीं है इसलिए ये नहीं कहा जा सकता कि किसी एक टीम का रिकॉर्ड विपक्षी के खिलाफ बेहद ज्यादा अच्छा है। हालांकि एक दिलचस्प आंकड़ा ये है कि पंजाब टीम कुल 6 बार अपना पहला मैच हार चुकी है। वहीं दिल्ली भी ओपनिंग मैचों के मामले में बदकिस्मत रही है, टीम ने कुल पांच बार अपना पहला मैच हारा है।

Editor's Pick