• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • India T20I Squad Announcement: इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान, वैभव को मौका, अय्यर कप्तान

India T20I Squad Announcement: इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान, वैभव को मौका, अय्यर कप्तान

भारतीय सिलेक्टर्स आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान कर सकते हैं. इसके साथ ही एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है. इसमें कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 06, 2026, 07:16 AM IST

Published On Jun 06, 2026, 07:16 AM IST

Last UpdatedJun 06, 2026, 07:16 AM IST

shreyas-iyer

shreyas-iyer

India T20I Team Announcement: आज, शनिवार, 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की भारत की टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है. श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया है. इसके साथ ही एशियन गेम्स के लिए भी मुंबई के इसी बल्लेबाज को कमान सौंपी गई है. बड़ी बात है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के साथ हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव को किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया है.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. लेकिन अब उनके लिए राह मुश्किल नजर आ रही है. सूर्या का बतौर बल्लेबाज रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. और ऐसे में माना जा रहा है कि सिलेक्टर्स अब उनसे आगे बढ़ने का मन बना चुके हैं. यह भी खबर है कि टीम से भी उनकी जगह खत्म हो सकती है. हालांकि खबरें ऐसी भी हैं कि उनकी कलाई में चोट है और यह बल्लेबाज उससे संघर्ष कर रहा है.

वहीं अय्यर के पास अच्छा-खासा ट्रैक रिकॉर्ड है. वह लगातार दो साल आईपीएल फाइनल खेलने वाली टीम की अगुआई कर चुके हैं. साल 2024 में उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल जीता था. वहीं 2025 में पंजाब किंग्स की टीम भी उनकी कप्तानी में फाइनल तक पहुंची थी. इससे पहले 2020 में वह दिल्ली कैपिटल्स को भी फाइनल में पहुंचा चुके थे. उनकी रणनीतिक क्षमता की खूब तारीफ हो चुकी है. और जिस तरह से वह कप्तानी के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजी को संभालते हैं वह भी उनकी दावेदारी को और मजबूत करता है.

अक्षर पटेल के स्थान पर तिलक वर्मा को भारत का उपकप्तान बनाया गया है. भारत के सामने एक सवाल और भी है कि इस साल जब सितंबर में जापान में एशियन गेम्स के वक्त ही वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज भी खेली जा रही होगी. तब भारत को दो अलग-अलग टीमें भेजनी होंगी. उस वक्त तिलक को किसी एक टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है.

इंग्लैंड- आयरलैंड टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती और रवि विश्नोई.

Follow Updates here:

विराट कोहली हुए अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, यशस्वी जायसवाल को मौका

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए है. विराट को आईपीएल 2026 के फाइनल में चोट लगी थी. उनके स्थान पर यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में मौका मिला है. वनडे सीरीज का आगाज 13 जून को हो रहा है. पढ़े खबर

Virat Kohli and Ajit Agarkar
विराट कोहली की फिटनेस पर क्या बोले चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर

क्या सूर्या से इस बारे में बात हुई

अगरकर ने कहा, ‘मैंने बहुत से लोगों से बात की. खास तौर पर बात जब ऐसे कप्तान के साथ हो जिसने हाल ही में हमें वर्ल्ड कप जितवाया हो. हमारी यह बात हुई थी.’

अजित अगरकर ने बताया कि आखिर क्यों नहीं मिली सूर्या को जगह

मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा- इस पर काफी बहस हुई. खास तौर पर जब उसने हाल ही में वर्ल्ड कप जीता हो. किसी न किसी वक्त पर हम इस पर चर्चा भी करते. श्रेयस बहुत अच्छा खेल रहे हैं इसने हमारा काम आसान कर दिया.

आयरलैंड इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया का ऐलान

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का कप्तान बना दिया है. वहीं सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया गया है.

इंग्लैंड- आयरलैंड टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती और रवि विश्नोई.

 

मुंबई में पहुंच चयन समिति के सदस्य पहुंचे बीसीसीआई मुख्यालय, क्या होगा मुख्य एजेंडा

आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए टीम का ऐलान
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए टीम का ऐलान
इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों के लिए टीम का ऐलान
सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान
श्रीलंका में भारत-ए के मल्टी-डे मैचों के लिए टीम का ऐलान

भारत को बनानी पड़ेंगी दो टीमें, एशियन गेम्स के साथ एक और सीरीज

भारत में टी20 क्रिकेट में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. क्रिकेट के कई जानकारों का मानना है कि भारत इस वक्त टी20 क्रिकेट में तीन टीमें आसानी से बना सकता है. और शायद यही वजह है कि भारतीय सिलेक्टर्स को कोई बहुत ज्यादा चिंता भी नहीं होगी. जब एशियन गेम्स के लिए टीम खेलेगी तो उसी वक्त भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ भी सीरीज खेलेगा. अब देखना होगा कि कहां ‘ज्यादा मजबूत’ टीम भेजी जाती है.

सिलेक्शन कमिटी के सामने 5 अहम सवाल

शनिवार, 6 जून को अजित अगरकर की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति जब बैठक करेगी तो उसके सामने कई अहम सवाल होंगे. सिलेक्शन कमिटी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए टी20 टीम का चयन करना होगा. सिलेक्शन कमिटी को पांच सवालों के जवाब देने होंगे.

पढ़ें पूरी खबर

क्या भुवनेश्वर कुमार को मिलेगी रीएंट्री, आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन का मिलेगा इनाम?

आरसीबी के पेसर भुवनेश्वर कुमार ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या उन्हें टीम इंडिया में दोबारा एंट्री मिल सकती है. भुवी ने आईपीएल 2026 में कुल 28 विकेट लिए. वह आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नबंर पर रहे. उनका इकॉनमी रेट भी 8 रन प्रति ओवर से कम का रहा.

टीम इंडिया में युवाओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

तिलक वर्मा को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है. वर्मा की खेल की समझ की खूब तारीफ हो चुकी है. इतना ही नहीं चर्चा यह भी है कि वर्मा को एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की अगुआई का मौका मिल सकता है.

भारतीय टीम की कप्तानी में हो सकता है बदलाव

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अभी चंद महीने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप जीता. भारत पहली टीम बना जिसने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. लेकिन अब न सिर्फ सूर्या की कप्तानी बल्कि टीम में उनकी जगह पर भी सवाल उठ रहे हैं.

IPL में सूर्यकुमार यादव का करियर

साल मैच पारी रन बेस्ट औसत स्ट्राइक-रेट 100/50
IPL 2025 16 16 717 73* 65.18 167.91 0/5
IPL 2026 13 13 270 60 20.76 147.54 0/2
IPL करियर 179 164 4581 103* 33.68 148.58 2/51

नमस्कार- आज आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान संभव है

नमस्कार, भारत को इस महीने के अंत में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है. इसके साथ ही सितंबर में एशियन गेम्स भी होने हैं. उसके लिए भी भारतीय टीम का ऐलान आज हो सकता है. हम क्रिकेटकंट्री.कॉम पर आपको इससे जुड़ी तमाम खबरें और विश्लेषण की जानकारी देते रहेंगे.

 

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick