कोच शास्त्री की अपील, IPL के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिले दो हफ्तों का ब्रेक

बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आयोजन भारत में 11 अप्रैल से करने की योजना बना रहा है।

Edited By : India.com Staff |Feb 05, 2021, 05:20 PM IST

Published On Feb 05, 2021, 05:20 PM IST

Last UpdatedFeb 05, 2021, 05:20 PM IST

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों को इस साल की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के बाद थकान से उबरने के लिए दो हफ्ते का ब्रेक जरूर मिलना चाहिए क्योंकि बायो-बबल में रहना ‘मानसिक रूप से काफी थकाऊ’ है।

भारतीय खिलाड़ियों ने सितंबर में यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के बाद से ब्रेक नहीं लिया है। आईपीएल के बाद टीम आस्ट्रेलियाई दौरे पर चली गई। जिसमें उसने चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में आखिर स्थान दाव पर लगा है और भारतीय टीम इस समय बाईलैटरल सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी कर रही है जिसमें चार टेस्ट, पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे शामिल हैं।

शास्त्री ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आपको कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक की जरूरत होती है। इंग्लैंड सीरीज के बाद खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे। फिर आईपीएल के बाद दो हफ्ते का आराम निहायती जरूरी है। क्योंकि ये क्वारेंटीन ये बायो-बबल, मानसिक रूप से थकाने वाले हैं। आखिरकार आप इंसान ही हो। ’’

आईपीएल का 14वां सीजन इस साल अप्रैल और मई में खेला जाएगा। भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ ने शानदार जज्बा दिखाया जब चोटिल खिलाड़ियों से भरी टीम ने पिछले महीने नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से शानदार जीत हासिल की।

शास्त्री ने कहा, ‘‘जहां तक इस टीम का संबंध है तो इस टीम को अपने प्रदर्शन पर गर्व है। हम एक बार में एक कदम ही आगे बढ़ायेंगे। हर सीरीज महत्वपूर्ण है। हर फॉर्मेट अहम है। हमारे पास काफी खिलाड़ी हैं, हमारे पास सभी प्रारूपों में खिलाने के लिए काफी अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है। इसलिये सभी प्रदर्शन के लिए बेताब होंगे।’’

Editor's Pick