×

विराट कोहली ने रोहित-रितिका को दी शादी की शुभकामनाएं

रोहित शर्मा, रितिका साजदेह को पिछले कई महीनों से डेट कर रहे थे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 14, 2015 2:55 PM IST

विराट कोहली(बाएं) बॉलीवुड सितारों के साथ Photo courtesy: Cricket of Cricket Facebook page
विराट कोहली(बाएं) बॉलीवुड सितारों के साथ Photo courtesy: Cricket of Cricket Facebook page

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका साजदेह को विवाह की शुभकामनाएं दी हैं। कोहली ने अपने ट्विटर हैंडर पर लिखा, “रोहित और रितिका को विवाह की शुभकामनाएं। आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाए।” रोहित और रितिका 13 दिसंबर को मुंबई में भारतीय रीति रिवाजों के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए। उनकी शादी में महेंद्र सिंह धोनी समेत कई क्रिकेट हस्तियों ने शिरकत की। रोहित ने रितिका के साथ कुछ महीनों पहले सगाई की थी और अब जाकर वैवाहिक बंधन में बंधे हैं। यह  माना जाता है कि शादी से पहले रोहित और रितिका एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। हाल ही  में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा  बुरी तरह से फेल हुए थे, हालांकि वह भारत की सीमित ओवरों की टीम के  मुख्य सदस्य रहेंगे। भारतीय टीम अगले साल जनवरी माह में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। रोहित शर्मा की शादी में आए अन्य मेहमानों में सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना और उमेश याद यादव सम्मिलित हुए। ये भी  पढ़ें: रोहित शर्मा अपनी प्रेमिका रितिका साजदेह के साथ परिणय सूत्र में बंधे

rohit 1

tweet

TRENDING NOW

इनके अलावा मुंबई इंडियन टीम के मालिक मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और अपने बेटे के साथ नए नवेले जोड़े को आर्शीवाद देने के लिए उपस्थित हुए। रोहित और रितिका ने इसी साल आईपीएल सीजन के दौरान एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली थी जिसमें उनके कुछ खास मित्रगण और रिश्तेदार ही मौजूद थे। रितिका एक स्पोर्ट्स मैनेजर हैं वह रोहित से संबंधित सभी इंगेजमेंट्स को देखती हैं। वह रोहित के द्वारा खेले जाने वाले लगभग सभी मैचों में साथ-साथ रहती हैं। रोहित अपनी शादी के दौरान रघुवेंद्र सिंह के द्वारा डिजाइन की गई परंपरागत ड्रेस में नजर आए। 14 दिसंबर को रितिका के परिवार के द्वारा होटल ताज में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। ये भी  पढ़ें: रितिका साजदेह के हुए रोहित शर्मा(फोटो गैलरी)