add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs WI: करुण नायर की हुई छुट्टी, भारतीय स्क्वॉड का हुआ ऐलान

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम इंडिया में करुण नायर की छुट्टी हो गई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - September 25, 2025 1:52 PM IST

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिये भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है जबकि देवदत्त पडिक्कल ने खराब फॉर्म से जूझ रहे करूण नायर की जगह ली .

कार्यभार प्रबंधन के कारण इंग्लैंड में पांच में से तीन ही टेस्ट खेल सके बुमराह ने दो अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू हो रही श्रृंखला के लिये खुद को उपलब्ध बताया है . रविंद्र जडेजा को शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम का उपकप्तान बनाया गया है .

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नियमित उपकप्तान ऋषभ पंत अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और चयन के लिये उपलब्ध नहीं है . इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के दौरान पंत के पैर में फ्रेक्चर हो गया था .

चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर ने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि वह नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला तक उपलब्ध हो जायेगा .’’ विकेटकीपर ध्रुव जुरेल और एन जगदीशन को टीम में रखा गया है .

टीम :

शुभमन गिल (कप्तान ), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव .