अफगानिस्तान से टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले ?
IND VS AFG: अफगानिस्तान से टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले ?
टी20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया, पिछले टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेलने वाली अफगानिस्तान इस बार सुपर-8 में भी जगह नहीं बना सकी
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 2, 2026 4:12 PM IST
IND VS AFG
IND VS AFG Series: भारत और अफगानिस्तान की टीम क्रिकेट के मैदान पर जल्द ही आमने-सामने होगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. बीसीसीआई ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है.
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम जून 2026 में 1 टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी. एकमात्र टेस्ट 6 से 10 जून 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना वाला टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा.वहीं तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. तीनों वनडे दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
🚨 News 🚨
Here's a look at the schedule for Afghanistan Men’s Team’s tour of India in June 2026 🗓️
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे. रोहित और विराट सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही टीम इंडिया हिस्सा हैं. 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर यह सीरीज दोनों ही देशों के लिए तैयारी का मौका है.
2018 में दोनों देशों के बीच खेला गया था एकमात्र टेस्ट
भारत और अफगानिस्तान के बीच इससे पहले अब तक एकमात्र टेस्ट खेला गया है. 2018 में बेंगलुरु में खेले गए इस टेस्ट में भारतीय टीम ने पारी और 262 रन से जीत हासिल की थी, इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे ने की थी. 107 रन की पारी खेलने वाले शिखर धवन ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था.
अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ पहले वनडे जीत का इंतजार
भारत और अफगानिस्तान के बीच 4 वनडे खेले गए हैं, आखिरी वनडे 11 अक्टूबर 2023 को खेला गया था. 4 वनडे मैचों में भारतीय टीम ने 3 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच टाई रहा था. अफगानिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ वनडे में पहली जीत का इंतजार है.
भारत- अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
06 जून-10 जून- एकमात्र टेस्ट, न्यू चंडीगढ़
14 जून- पहला वनडे मैच, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला, दोपहर 1.30 बजे
17 जून- दूसरा वनडे मैच, श्री भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम, लखनऊ, दोपहर 1.30 बजे
अफगानिस्तान की टीम का टी20 विश्व कप 2026 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा था, पिछले टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेलने वाली अफगानिस्तान इस बार सुपर-8 में भी जगह नहीं बना सकी. हार के बाद जोनाथन ट्रॉट ने हेड कोच का पद छोड़ा, जिनके कार्यकाल में टीम ने सफलता की कहानी लिखी. अफगानिस्तान की टीम को रिचर्ड पायबस के रूप में नया कोच भी मिल गया है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.