IND vs SL: लंका फतह के लिए भारतीय टीम का मास्टर प्लान, कोलंबो में खेलेगी 4 दिवसीय अभ्यास मैच

भारतीय टीम को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं. जिसकी तैयारी में टीम इंडिया जुट गई हैं. 15 अगस्त से शुरु होने वाली सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच 4 दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा. जो भारत की तैयारी के लिहाज से काफी अहम होगा.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 20, 2026, 08:18 PM IST

Published On Jul 20, 2026, 08:18 PM IST

Last UpdatedJul 20, 2026, 08:18 PM IST

भारतीय टीम में अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने है. जिसकी तैयारी में बीसीसीआई और टीम इंडिया दोनों ही जुट गई है. 15 अगस्त से शुरु होने वाली सीरीज से पहले टीम इंडिया 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी. जिसका हिस्सा शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी भी रह सकते हैं. भारतीय टीम इस दौरे के लिए 4 अगस्त को कोलंबो पहुंच जाएगी.

बीसीसीआई ने तैयार किया मास्टरप्लान

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बीसीसीआई ने अपना मास्टरप्लान तैयार कर लिया. 2 मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (एनसीसी) में 4 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. जिससे खिलाड़ियों वहां के हिसाब से आसानी से ढल पाए. चार दिवसीय अभ्यास मैच के बाद, भारतीय टीम गॉल जाएगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जहां 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा. दोनों मुकाबले स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है, क्योंकि दोनों टीमें स्टैंडिंग में ऊपर चढ़ना चाहती हैं.

WTC के प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है टीम इंडिया

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंकतालिका में भारतीय टीम प्रदर्शन कुछ खास नहीं है. WTC के प्वाइंट्स के प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया 9 मुकाबलों के बाद भारत का प्वाइंट्स प्रतिशत 48.15 है और पांचवें स्थान पर है. वहीं, श्रीलंका 44.44 पीसीटी के साथ छठे स्थान पर है. सीरीज में जीत दोनों में से किसी भी टीम को फाइनल में पहुंचने की कोशिश में जरूरी बढ़ावा देगी.

भारतीय टीम साल 2017 के बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलती नजर आएगी. पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की थी. भारत का पिछला टेस्ट मैच जून में अफगानिस्तान के खिलाफ था. जिसमें टीम ने पारी के अंतर से शानदार जीत दर्ज की थी. दूसरी तरफ, श्रीलंका को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

Editor's Pick