×

टी20 विश्व कप में भारत सबसे बड़ा खतरा: शेन वाटसन

भारतीय टीम को घरेलू परिस्थितियों में सबसे मुश्किल टीम मानते हैं शेन वाटसन

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 10, 2016 5:04 PM IST

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को सबसे बड़ा खतरा मानते हैं शेन वाटसन © Getty Images
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को सबसे बड़ा खतरा मानते हैं शेन वाटसन © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर शेन वाटसन का मानना है की भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। वाटसन का मानना है कि भारतीय टीम अपनी धरती पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। आईपीएल 2016 की नीलामी में सबसे महंगे बिके वाटसन को आईपीएल के कारण भारतीय पिचों पर खेलना का अच्छा खासा अनुभव है। 27 मार्च को टी20 विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर आमने सामने होंगी। वाटसन ने cricket.com.au को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मेरे हिसाब से भारतीय टीम सबसे मुश्किल प्रतिद्वंदी साबित होगी क्योंकि वो अपने घरेलू मैदानों पर खेलेंगे। ALSO READ: टी20 विश्व कप के लिए स्मिथ को सौंपी गई ऑस्ट्रेलिया की कमान

वाटसन ने आगे कहा कि भारतीय टीम अपने यहां की परिस्थितियों को दूसरी टीमों से बेहतर जानती है और उन्होने अपने घरेलू मैदानों पर शानदार प्रदर्शन किया है। वाटसन का मानना है कि भारत के पास बैटिंग और बॉलिंग दोनों में अच्छे और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। बल्लेबाजी में उनके पास विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज हैं तो गेंदबाजी में उनके पास विश्वस्तरीय स्पिन गेंदबाजा हैं। ALSO READ: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप का प्रबल दावेदार: ब्रैड हॉज

भारतीय तेज गेंदबाजी के बारे में वाटसन ने कहा कि भारत के पास अच्छे तेज गेंदबाज भी हैं। नेहरा अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और जसप्रीत बुमराह उनके लिए एक शानदार खोज साबित हुए हैं। कुल मिलाकर भारत एक संतुलित टीम है जिसका सामना करना मुश्किल होगा।

TRENDING NOW

भारतीय टीम ने हाल ही समाप्त हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कंगारू टीम को टी20 सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त दी थी और फिलहाल कंगारू खिलाड़ियों पर भारतीय टीम का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। शेन वाटसन इस साल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के लिए खेलते दिखेंगे। आरसीबी ने उन्हे 9.5 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा है। वाटसन इस साल की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।