- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India tour of australia where to watch free live stream of australia a vs india a 1st practice match 4245220
Ind vs Aus: कहां देख सकेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया ए अभ्यास मैच; ट्रेविस हेड करेंगे मेजबान टीम की कप्तानी
चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी।
Published On Dec 05, 2020, 01:40 PM IST
Last UpdatedDec 05, 2020, 01:40 PM IST
छह से आठ दिसंबर के बीच भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच होने वाला पहला अभ्यास मैच चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले दोनों टीमों को अपने टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों का आंकलन करने का मौका देगा। सिडनी के ड्रामोयने ओवल मैदान पर होने वाले इस अभ्यास मैच के लिए स्टेडियम में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मैच का लाइव प्रसारण करेगा।
कहां देख सकेंगे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू और सीए लाइव ऐप पर इस मैच की हर गेंद की लाइव स्ट्रीमिंग होगी जो कि ऑस्ट्रेलिया के अलावा दुनिया के और भी हिस्सों में देखी जा सकेगी। फॉक्सटेल और कायो भी ऑस्ट्रेलिया में इस मैच का प्रसारण करेंगे जबकि भारत में दर्शक सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत ए – ऑस्ट्रेलिया ए टीमें
ऑस्ट्रेलियाई चयनकतार्ओं ने इंडिया-ए के खिलाफ होने वाले पहले अभ्यास मैच के लिए चुनी 13 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया-ए टीम की कप्तानी ट्रेविस हेड को सौंपी है। हेड की कप्तानी वाली इस टीम में टिम पेन, जो बर्न्स के साथ कैमरून ग्रीन भी शामिल होंगे, जिन्हें ऑस्ट्रेलियाई टी20 स्क्वाड से रिलीज किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया-ए टीम: ट्रेविस हेड (कप्तान), जैक्सन बर्ड, जोए बर्न्स, हैरी कॉन्वे, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, निक मैडिसन, मिशेल नासेर, टिम पेन, जेम्स पैटिनसन, विल पुकोवस्की, मार्क स्टेकेटी, विल सदरलैंड।
वहीं भारतीय टीम की ओर टेस्ट स्क्वाड से वो खिलाड़ी इस मैच में हिस्सा लेंगे जो कि फिलहाल चल रही टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। कप्तान विराट कोहली की टी20 सीरीज का हिस्सा है, उनकी गैर मौजूदगी में ए टीम की अगुवाई कर सकते हैं।
भारतीय टेस्ट स्क्वाड के खिलाड़ी जो टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं: पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।