ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फतेह हासिल कर न्यूजीलैंड रवाना होगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम 24 जनवरी से 4 मार्च तक के लिए लंबे न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 20, 2020, 11:02 AM IST

Published On Jan 20, 2020, 11:02 AM IST

Last UpdatedJan 20, 2020, 11:02 AM IST

वेस्टइंडीज, श्रीलंका और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज में जीत हासिल करने के साथ भारत ने अपना सफल घरेलू सीजन खत्म किया। अब विराट कोहली एंड कंपनी का अगला पड़ाव है – न्यूजीलैंड।

भारतीय 24 जनवरी से 4 मार्च तक, लगभग दो महीने के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां टीम इंडिया को पांच टी20, कीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इस बीच टीम इंडिया को न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ एक तीन-दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलना है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तारीख दिन मैच वेन्यू समय
24 जनवरी शुक्रवार पहला टी20 ईडन पार्क, ऑकलैंड 12:30 PM
26 जनवरी रविवार दूसरा टी20 ईडन पार्क, ऑकलैंड 12:30 PM
29 जनवरी बुधवार तीसरा टी20 सेडॉन पार्क, हैमिल्टन 12:30 PM
31 जनवरी शुक्रवार चौथा टी20 वेस्टपैक स्टेडियम, वेलिंगटन 12:30 PM
2 फरवरी रविवार पांचवां टी20 बे ओवल, माउंट माउंगानुई 12:30 PM
5 फरवरी बुधवार पहला वनडे सेडॉन पार्क, हैमिल्टन 07:30 AM
8 फरवरी शनिवार दूसरा वनडे ईडन पार्क, ऑकलैंड 07:30 AM
11 फरवरी मंगलवार तीसरा वनडे बे ओवल, माउंट माउंगानुई 07:30 AM
14 फरवरी – 16 फरवरी शुक्रवार-रविवार अभ्यास मैच सेडॉन पार्क, हैमिल्टन 03:30 AM
12 फरवरी – 25 फरवरी शुक्रवार- मंगलवार पहला टेस्ट बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन 04:00 AM
29 फरवरी – 4 मार्च शनिवार-बुधवार दूसरा टेस्ट हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च 04:00 AM

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि वनडे और टेस्ट टीम चुना जाना अभी बाकी है। दरअसल भारतीय क्रिकेट बोर्ड वनडे टीम का ऐलान करने से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस की पूरी जानकारी लेना चाहता है।

पांड्या जो कि पीठ की सर्जरी के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, इस दौरे के जरिए भारतीय स्क्वाड में वापसी कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए पहले उनका फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी है।

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टी20 टीम :

बल्लेबाज- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे

ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, वाशिंगटन, सुंदर

विकेटकीपर- केएल राहुल, रिषभ पंत

तेज गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी

स्पिन गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव

Editor's Pick