- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India tour of new zealand hardik pandya fails fitness test pulled out of india a squad 3906788
NZ दौरे से पहले भारत को झटका, हार्दिक फिटनेस टेस्ट में फेल, BCCI ने उठाया ये कदम
भारत को न्यूजीलैंड में पांच टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं.
Published On Jan 12, 2020, 09:08 AM IST
Last UpdatedJan 12, 2020, 09:08 AM IST
भारत और जनवरी के अंत में न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत करनी है. इस अहम सीरीज से पहली टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी चोट से पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. फिटनेस टेस्ट देने के बाद पांड्या को अनफिट करार दे दिया गया है.
भारत का न्यूजीलैंड दौरा करीब छह सप्ताह का है. ऐसे में माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या के चोट से ठीक नहीं हो पाने के कारण अब भारतीय टीम में ज्यादा फेरबदल होने की संभावना कम ही है.
पढ़ें:- VIDEO: सुनील गावस्कर ने कहा, देश मुश्किल में, क्लास की जगह सड़कों पर उतरे हुए हैं युवा
भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. इस दौरे की शुरुआत 24 जनवरी को पहले टी20 मुकाबले से होने जा रही है.
हार्दिक पांड्या पीठ में चोट के कारण चार महीने से टीम इंडिया से बाहर हैं. हार्दिक टीम में शामिल होने के लिए जरूरी फिटनस नहीं हासिल कर सके. इससे यह पता चलता है कि उन्हें सर्जरी से उबरने में अधिक समय लगेगा.
न्यूजीलैंड में भारतीय टीम सीमित ओवरों के आठ मैच खेलेगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता 15 के बजाय 16 या 17 सदस्यीय टीम का चयन करेंगे या नहीं.
पढ़ें:- CAA भेदभावपूर्ण व विभाजनकारी, NRC का छिपा हुआ रूप है NPR: सोनिया गांधी
इंडिया ए टीम का दौरा भी सीनियर टीम के दौरे के साथ ही हो रहा है तो चयनकर्ताओं के पास जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को तुरंत शामिल करने का विकल्प होगा. इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेला जाना है, इसे देखते हुए चयनकर्ताओं का मुख्य ध्यान सफेद गेंद के क्रिकेट के लिये अहम खिलाड़ियों के चयन पर लगा होगा.
श्रीलंका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में खेलने वाली टी20 टीम के खिलाड़ियों का चयन तय ही है. यह देखना भी दिलचस्प होगा कि वनडे टीम और टी20 टीम एक सी होंगी या नहीं. वनडे टीम की सबसे कमजोर कड़ी केदार जाधव हैं जो दबाव के बावजूद 50 ओवर की टीम में अपना स्थान बरकरार रखे हैं.
पढ़ें:- शार्दुल ठाकुर ने बताया अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का राज
न्यूजीलैंड में जाधव की तकनीकी खामियां सामने आ सकती हैं और हाल के दिनों में ज्यादा ओवर नहीं खेलने को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है.
अगर टीम तकनीकी मजबूती के पहलू को देखती है तो अजिंक्य रहाणे वापसी कर सकते हैं लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो मुंबई के सूर्यकुमार यादव की आक्रमक बल्लेबाजी को देखते हुए पांचवें या छठे स्थान के विकल्प के रूप में देखा सकता है. सूर्य और संजू सैमसन दोनों ए टीम में शामिल हैं.