क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, खतरे में भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा

भारत को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इस साल जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना है. लेकिन श्रीलंका में कोरोना के बढ़ते मामले ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड की परेशानी बढ़ा दी है.

Edited By : India.com Staff |May 12, 2021, 01:36 PM IST

Published On May 12, 2021, 01:36 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2021, 01:36 PM IST

टीम इंडिया को जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है, लेकिन इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल श्रीलंका में मंगलवार को 2,568 केस सामने आए हैं. इन नए मामलों में 38 केस विदेश से आए हैं. इससे पहले 10 मई को श्रीलंका में कोरोना के 2,672 नए केस सामने आए थे.

कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच होने वाली सीमित ओवरों के सभी मैचों की मेजबानी करेगा. श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के प्रशासनिक समिति के चेयरमैन अर्जुन डी सिल्वा ने स्पोर्टस्टार से कहा, “पूरी सीरीज को एक ही स्थान पर कराने की हमारी योजना है. अभी यह फैसला किया गया है कि आर प्रेमदासा स्टेडियम इन मैचों की मेजबानी करेगा.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से यह इस पर भी निर्भर करता है कि कि उस समय की परिस्थितियां कैसी रहती है. कोरोना के कारण हम फैंस को स्टेडियम में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दे सकते हैं, इसलिए सभी मैच बिना दर्शकों के ही खेले जाएंगे.”

भारतीय टीम पांच जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी और फिर इसके बाद एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहेगी. क्वरंटीन पूरा करने के बाद मेहमान टीम 13 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और फिर 22 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.

भारत-श्रीलंका के बीच सीमत ओवरों की सीरीज का पूरा शेड्यूल-

13 जुलाई – पहला वनडे (दोपहर 1:30 बजे से)

16 जुलाई – दूसरा वनडे (दोपहर 1:30 बजे से)

19 जुलाई – तीसरा वनडे (दोपहर 1:30 बजे से)

22 जुलाई – पहला टी20 (शाम 7 बजे से)

24 जुलाई – दूसरा टी20 (शाम 7 बजे से)

27 जुलाई – तीसरा टी20 (शाम 7 बजे से)

Editor's Pick