×

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान किशन गिरफ्तार

ईशान किशन पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप, ऑटो को टक्कर मारने के बाद लोगों से हाथापाई करने का भी आरोप

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 13, 2016 6:06 PM IST

अंडर-19 विश्व कप से ठीक पहले भारतीय कप्तान ईशान किशन को लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण गिरफ्तार कर लिया है Photo Courtesy: Ishan Kishan Facebook
अंडर-19 विश्व कप से ठीक पहले भारतीय कप्तान ईशान किशन को लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण गिरफ्तार कर लिया है Photo Courtesy: Ishan Kishan Facebook

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान किशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ईशान पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। 17 वर्षीय ईशान पर एक ऑटो-रिक्शा वाले को टक्कर मारने का आरोप है। अपने पिता की कार चला रहे ईशान ने जिस ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारा उसमें बैठे यात्रियों को चोट आई है। पटना पुलिस ने ईशान पर लोगों के साथ दुर्व्यवाह का भी आरोप लगाया है। पिछले साल जूनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान ने जब ऑटो को टक्कर मारी तब वहां मौजूद लोगों ने उनकी कहा सुनी भी हुई जिसके बाद मामला हाथापाई पर उतर आया। फिलहाल पटना पुलिस ने इस विवाद में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और ईशान के पिता की कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। ALSO READ: मास्टर्स चैंपियन लीग में प्रिकॉर्न कमांडर्स के कप्तान बने पॉल कोलिंगवु़ड

ईशान किशन झारखंड के लिए खेलते हैं और पिछले कुछ सालों में उन्होने शानदार प्रदर्शन भी किया है। ईशान ने 10 रणजी मैचों में 40.88 की औसत से 736 रन बनाए हैं। बांग्लादेश में 27 जनवरी 2016 से शुरू होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन के हाथों में सौपी गई है। अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम को डी ग्रुप में रखा गया है जिसमें उसके साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और नेपाल होंगे। भारत इस दौरान दो वॉर्म अप मैच कनाडा और चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ क्रमशः जनवरी 23 और 25 जनवरी को खेलेगा। ग्रुप मैचों में भारत अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से मीरपुर में भिड़ेगा। दूसरा मैच भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 जनवरी को खेलेगा। ऐसे समय में भारतीय कप्तान का पर कानूनी कार्रवाई भारतीय टीम को मुश्किल में डाल सकती है। ALSO READ: डेविड वार्नर की जगह उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल

TRENDING NOW