add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सचिन तेंदुलकर ने अंडर 19 टीम के खिलाड़ियों को दिया 'गुरुमंत्र', रविवार को पाकिस्तान से मुकाबला

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला महत्वपूर्ण हो गया है. इस मैच की विजेता ही सेमीफाइनल में पहुंचेगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 31, 2026 9:31 AM IST

अंडर 19 विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होगी. सेमीफाइनल में एंट्री के लिए यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी अहम है. इस महामुकाबले से पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा ले रही भारतीय टीम के खिलाड़ियों से वर्चुअल बातचीत की. इंग्लैंड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. इसके बाद रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला और भी महत्वपूर्ण हो गया है. सुपर सिक्स ग्रुप बी से नॉकआउट चरण में सिर्फ एक ही टीम जगह बना पाएगी.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ‘एक्स’ पर वर्चुअल मुलाकात की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में कहा, यह अनुभव बेहद महत्वपूर्ण रहा जिसमें अगली पीढ़ी को लगातार बदलते खेल में सफलता और लंबे करियर के लिए अहम जानकारियां और दृष्टिकोण मिला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई ने आगे कहा कि यह बातचीत ‘महज तकनीकी कौशल और फिट रहने तक सीमित नहीं थी बल्कि इसमें एकाग्रता बनाए रखने, अनुशासन, विनम्रता और सफलता के बावजूद जमीन से जुड़े रहने के महत्व पर भी जोर दिया गया.

सचिन तेंदुलकर ने खेला है छह वर्ल्ड कप

तेंदुलकर के नाम 1992 से 2011 के बीच सबसे अधिक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इनमें 45 मैच में 2,278 रन बनाकर सर्वाधिक कुल रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वह छह विश्व कप टूर्नामेंट खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं और उन्होंने 2011 का विश्व कप जीतकर अपने शानदार करियर का समापन किया.