- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India U-19 vs Sri Lanka U-19, 2nd Youth ODI: Sri Lanka beat India by 5 wickets
नहीं चले भारतीय बल्लेबाज, मिली पांच विकेट से मात
पहला यूथ वनडे जीतने के बाद भारत को दूसरे मैच में श्रीलंका के सामने हार का सामना करना पड़ा।
Published On Aug 02, 2018, 08:12 PM IST
Last UpdatedAug 02, 2018, 08:12 PM IST
Sri Lanka U-19 © SLC
कोलंबो में खेली जा रही यूथ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने भारतीय अंडर-19 टीम को पांच विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यन जुयाल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 47वें ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने चौके के साथ चार ओवर पहले ही ये मैच जीत लिया। सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीता था। पांच मैचों की वनडे सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर है।
निपुन धनंजय ने खेली मैच विनिंग पारी
श्रीलंका के लिए निपुन धनंजय ने मैच विनिंग पारी खेली। निपुन ने अपनी टीम के लिए 112 गेंदों पर नाबाद 92 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके भी लगाए। निपुन के अलावा श्रीलंका के लिए पी. सूर्यबंदारा ने 71 गेंद पर 52 रन की अहम पारी खेली।
भारत का बल्लेबाजी क्रम रहा फ्लॉप
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज सात रन के स्कोर पर ही अनुज रावत 3(9) कैच आउट हुए। जल्द ही अर्थव तायड़े 8(19) और कप्तान आर्यन जुयाल 8(14) भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज पवन शाह 49(64) ने सर्वाधिक रन बनाए। समीर चौधरी ने भी 32 रन का अहम योगदान दिया, जिसकी मदद से भारत 193 रनों तक पहुंच सका।
गेंदबाजी में भारत के अजय देव गौड और सिद्धार्थ अजयभाई देसाई को दो-दो विकेट मिले। मोहित जांगरा ने भी एक विकेट निकाला।