• Home
  • News
  • India U-19 vs Sri Lanka U-19: Sri Lanka bowled out for 143 in first ODI

भारतीय टीम की धारदार गेंदबाजी, मेजबान टीम को 143 रन किया ढेर

नौवें नंबर के खिलाड़ी ने बनाए खिलाड़ी ने बनाए सर्वाधिक रन।

Edited By : Sandeep Gupta |Jul 30, 2018, 01:39 PM IST

Published On Jul 30, 2018, 01:39 PM IST

Last UpdatedJul 30, 2018, 01:39 PM IST

Sri Lanka under-19 Getty Images

Sri Lanka (under-19) © Getty Images

श्रीलंका में खेली जा रहे यूथ अंडर-19 वनडे सीरीज में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्‍लेबाजों को 143 रन पर ऑल आउट कर दिया। श्रीलंकाई बल्‍लेबाज 39वें ओवर में ही ऑलआउट हो गए। तेज गेंदबाज अजय देव गौड ने तीन विकेट निकाल श्रीलंकाई बल्‍लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। मोहित जांगरा ने दोनों सलामी बल्‍लेबाजों को आउट कर भारत को अच्‍छी शुरुआत दिलाई। भारत को पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जीत के लिए 144 रन बनाने हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/dinesh-karthik-to-play-tests-in-england-after-11-years-730494″][/link-to-post]

नौंवे नंबर के खिलाड़ी ने बनाए सर्वाधिक रन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्‍यादा रन नौवें नंबर पर खेलने आए गेंदबाज निपुन मंलिंगा ने मारे। निपुन मलिंगा ने तीन चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 39 गेंद पर टीम के लिए अहम 38 रन की पारी खेली। उन्‍हें 38वें ओवर की चौथी गेंद पर निपुन को अजय देव गौड ने अथर्व तायड़े के हाथों कैच आउट करा श्रीलंकाई पारी का अंत किया। तीसरे नंबर पर खेलने आए कप्‍तान निपुन धनंजय ने भी तीसरे नंबर पर खेलते हुए अहम 45 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। जिसकी मदद से श्रीलंका की टीम 143 रन तक पहुंच सका।

छह खिलाड़ी दहाई का आकड़ा भी नहीं छू पाए 

श्रीलंका के छह खिलाड़ी दहाई का आकड़ा भी नहीं छू पाए। 10 से 20 रन के बीच तीन खिलाड़ियों ने रन बनाए। भारत के लिए अजय देव गौड के तीन विकेट के अलावा मोहित जांगरा, यतिन मंगवानी, आयुष बदोनी ने दो-दो विकेट निकाले। सिद्धार्थ देसाई ने भी एक विकेट निकाला।

Editor's Pick