- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India U19 A beats South Africa U19 by 157 runs
कामरान इकबाल, शाश्वत रावत का अर्धशतक, इंडिया ए की द. अफ्रीका पर 157 रन से जीत
दक्षिण अफ्रीका के मार्को जांसेन ने चार विकेट हॉल अपने नाम करने के साथ-साथ सर्वाधिक 33 रन बनाए।
Published On Mar 05, 2019, 04:32 PM IST
Last UpdatedMar 05, 2019, 04:32 PM IST
Yashasvi Jaiswal @ Facebook Photo
तिरुवनंतपुरम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ए अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम पर 157 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवरों में बोर्ड पर 251/10 रन बना दिए। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान साउथ अफ्रीका की टीम 94 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
पढ़े:- राहुल चंद्रोल, अपूर्ण त्यागी के शानदार प्रदर्शन से इंडिया बी टीम को मिली 7 विकेट से जीत
बल्लेबाजी के दौरान इंडिया ए की तरफ से सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल ने चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 65 गेंद पर 65 रन बनाए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल 20(29) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। शाश्वत रावत ने 10 चौकों की मदद से 55 गेंद पर 64 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मार्को जांसेन ने इंडिया ए के चार बल्लेबाजों को आउट किया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच का अपडेट जानने के लिए क्लिक करें।
252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले पांच ओवरों में टीम बिना विकेट खोए 14 रन ही जोड़ सकी। इसके बाद विकटों के गिरने का सिलसिला शुरु हो गया। गेंदबाजी में चार विकेट निकालने वाले आठवें नंबर के बल्लेबाज मार्को जांसेन ने सर्वाधिक 33 रनों का योगदान दिया। भारत के रवि बिशनोई और हर्ष दुबे को तीन-तीन विकेट मिले। इसके अलावा आकाश सिंह ने भी दो विकेट निकाले।