भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से किया क्लीन स्वीप, मैच में बने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने इससे पहले तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था, भारतीय टीम ने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला यूथ टेस्ट पारी और 58 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 08, 2025, 02:52 PM IST

Published On Oct 08, 2025, 02:52 PM IST

Last UpdatedOct 08, 2025, 02:52 PM IST

INDU19 VS AUSU19

INDU19 VS AUSU19

INDU19 VS AUSU19: भारत की अंडर-19 टीम ने मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए दूसरे यूथ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है.

भारत ने इससे पहले तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था, जिसके बाद मेहमान टीम ने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला यूथ टेस्ट पारी और 58 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास अंतिम मुकाबले को जीतकर टेस्ट सीरीज बराबरी पर खत्म करने का मौका था, लेकिन इसमें मेजबान नाकाम रहे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम अपनी पहली पारी में महज 135 रन पर सिमट गई, एलेक्स ली यंग ने 108 गेंदों में सर्वाधिक 66 रन बनाए, भारत के लिए हेनिल पटेल और खिलन पटेल को 3-3 सफलता मिली. इसके जवाब में भारत की अंडर-19 टीम ने पहली पारी में 171 रन बनाते हुए 36 रनों की बढ़त हासिल कर ली, भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन ने सर्वाधिक 28 रन बनाए, जबकि खिलन पटेल ने 26 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की ओर से केसी बार्टन ने 57 रन देकर 4 विकेट चटकाए.

भारत ने सात विकेट से जीता मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में महज 116 रन पर ऑलआउट हो गया, एलेक्स ली यंग इस पारी में एक बार फिर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 78 गेंदों में 38 रन टीम के खाते में जोड़े, भारत की तरफ से हेनिल पटेल और नमन पुष्पक ने 3-3 विकेट हासिल किए. भारत को जीत के लिए सिर्फ 81 रन का टारगेट मिला, जिसे मेहमान टीम ने 12.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया, भारत की ओर से वेदांत त्रिवेदी ने 35 गेंदों में 6 चौकों के साथ नाबाद 33 रन बनाए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे और राहुल कुमार ने 13-13 रन टीम के खाते में जोड़े.

मैच में बने दो बड़े रिकॉर्ड्स:

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने इस मैच में दो खास रिकॉर्ड बनाए. भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम अब ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीम बन गई है, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सर्वाधिक 6 टेस्ट मैच में हराया है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर भी भारतीय युवाओं ने सर्वाधिक 3 मैच जीतने का अंडर-19 विश्व रिकॉर्ड बनाया है.

Editor's Pick