ICC U19 World Cup: शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय गेंदबाजों के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय गेंदबाजों ने 178 रनों के लक्ष्‍य का बचाव करते हुए बांग्‍लादेश की जीत को बेहद मुश्किल बना दिया था.

Edited By : India.com Staff |Feb 10, 2020, 10:04 AM IST

Published On Feb 10, 2020, 10:04 AM IST

Last UpdatedFeb 10, 2020, 10:04 AM IST

साउथ अफ्रीका में खेल गए अंडर-19 विश्‍व कप 2020 (ICC Under-19 World Cup 2020) के फाइनल में बांग्‍लादेश की टीम भारत को हराकर पहली बार खिताब पर कब्‍जा करने में सफल रही. 178 रन के छोटे से लक्ष्‍य का बचाव करने के बावजूद भारत ने बांग्‍लादेश की जीत को बेहद मुश्किल बना दिया था. जिसके लिए भारतीय गेंदबाजों की खूब तारीफ भी हो रही है.

शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी भारतीय गेंदबाजों ने विश्‍व कप फाइनल से जुड़ा एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. भारतीय गेंदबाजों ने मैच के दौरान कुल 33 रन एक्‍सट्रा के माध्‍यम से लुटा दिए, जो अंडर-19 विश्‍व कप के इतिहास में संयुक्‍त रूप से सर्वाधिक है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय बल्‍लेबाज विरोधी टीम के सामने बड़ा लक्ष्‍य रखने में जरूर विफल रहे हों, लेकिन अगर गेंदबाजी के दौरान वो इतने एक्‍सट्रा रन नहीं लुटाते तो मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था. वहीं, दूसरी तरफ बांग्‍लादेश के गेंदबाजों ने मैच के दौरान महज 11 रन ही एक्‍सट्रा दिए थे.

इंग्‍लैंड भी दे चुकी है 33 एक्‍सट्रा रन

टीम इंडिया अंडर-19 विश्‍व कप फाइनल में 33 रन लुटाने वाली दूसरी टीम बन गई है. इससे पहले इंग्‍लैंड ने 1998 के अंडर-19 विश्‍व कप के दौरान फाइनल मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए 33 रन एक्‍सट्रा दिए थे. यह मैच न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था.

इस फेहरिस्‍त में भारत और इंग्‍लैंड के बाद पाकिस्‍तान की टीम भी है. 2004 में ढाका में खेले गए विश्‍व कप फाइनल में पाकिस्‍तान ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 31 रन लुटा दिए थे.

Editor's Pick