- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India v Pakistan: Pakistan coach Mickey Arthur tells his players they can be heroes
पाक कोच ने कहा, विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच जीतकर इतिहास रचो
पाकिस्तान के कोच आर्थर ने मुकाबले से पहले अपने खिलाड़ियों से सिर्फ एक सवाल पूछा है ,‘‘यह टीम खुद को किस रूप में याद रखे जाना चाहती है।’’
Published On Jun 15, 2019, 11:07 PM IST
Last UpdatedJun 15, 2019, 11:07 PM IST
Mickey Arthurs
भारतीय टीम के खिलाफ आईसीसी वनडे विश्व कप में लगातार छह मुकाबले हार चुकी पाकिस्तान की टीम रविवार को इस सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। मैच से एक दिन पहले पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने भारत के खिलाफ होने वाले इस महामुकाबले से पहले टीम में जोश भरा है।
पाकिस्तान के कोच आर्थर ने मुकाबले से पहले अपने खिलाड़ियों से सिर्फ एक सवाल पूछा है ,‘‘यह टीम खुद को किस रूप में याद रखे जाना चाहती है।’’
पढ़ें:- पाकिस्तान के खिलाफ जीत या हार से टूर्नामेंट खत्म नहीं होगा
पाकिस्तान के दक्षिण अफ्रीकी कोच का मानना है कि यह उनकी टीम के पास विश्व कप में भारत के खिलाफ खराब रिकॉर्ड दुरूस्त करने का सुनहरा मौका है। आर्थर ने कहा ,‘‘हमारे पास 15 शानदार खिलाड़ी हैं और हम उन्हें बार बार पूछते रहते हैं कि आप कैसे याद रखे जाना चाहते हो। आपका नाम इतिहास में किस तरह से दर्ज होगा। कल उनके पास सुनहरा मौका है जिसमें वे अपनी छाप छोड़ सकते हैं।’’
उन्होंने कहा ,‘‘मैं यह नहीं कहना चाहता कि खेल के मैदान पर यह सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता है। मैंने हालांकि कुछ आंकड़े देखे जिसमें बताया गया है कि फुटबॉल विश्व कप फाइनल को एक अरब 60 करोड़ लोगों ने देखा। कल के मैच को करीब डेढ अरब लोग देखेंगे। इससे रोमांचक क्या होगा।’’
पढ़ें:- पाक मैच पर मीडिया को विराट का जवाब, “TRP के लिए कुछ नहीं कहूंगा”
गौरतलब है भारत और पाकिस्तान का मुकाबला पहली बार साल 1992 के विश्व कप में हुआ था। इस साल पाक टीम ने इमरान खान की कप्तानी में विश्व कप का खिताब जीता था लेकिन वह भारत को नहीं हरा पाए थे। तब से अब तक कुल 6 बार दोनों टीमें आपस में विश्व कप टूर्नामेंट में खेल चुकी हैं। भारत ने हर बार पाकिस्तान पर जीत दर्ज की है।