- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India v West Indies, 5th ODI: Everything went according to the plan; says Bhuvneshwar Kumar
भुवी बोले- आराम के दौरान नकल बॉल और यॉर्कर पर कर रहा था काम
भारतीय टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की।
Published On Nov 01, 2018, 07:01 PM IST
Last UpdatedNov 01, 2018, 07:01 PM IST
Bhuvneshwar kumar (IANS Photo)
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने खुलासा किया है कि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती 2 वनडे में आराम दिए जाने के बाद खाली नहीं बैठे थे।
भुवी को विंडीज के खिलाफ 3 वनडे मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने कुल 3 विकेट लिए। भारतीय टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की। तिरुवनंतपुरम वनडे में भारत ने विंडीज को 9 विकेट से रौंद दिया।
जीत के बाद भुवनेश्वर कुमार ने कहा, ‘ जब मुझे पहले दो वनडे में आराम दिया गया था उस समय मेरे पास एनसीए में समय गुजारने का मौका था। मैं इस दौरान अपनी नकल बॉल और यॉर्कर पर काम कर रहा था। हां, सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ। अंबाती रायडू ने नंबर चार पर बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। वर्ल्ड कप से पहले हमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करना है। हम आगामी दोनों सीरीज में अच्छे प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। हम वर्ल्ड कप में पूरे आत्मविश्वास के साथ जाएंगे।’
विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 5 मैचों में कुल 453 रन बनाए वहीं युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने सीरीज में सबसे अधिक 9 विकेट लिए।