IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से दी शिकस्त

IND vs AFG Match Live Score, T20 World Cup 2024: T20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में भारत का अफगानिस्तान से हो रहा है सामना. यहां देखें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स

Edited By : Vanson Soral |Jun 20, 2024, 06:09 PM IST

Published On Jun 20, 2024, 06:09 PM IST

Last UpdatedJun 20, 2024, 06:09 PM IST

T20 WC

PIC- @ICC

T20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से पटखनी दी.

प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), विराट कोहली, ऋषभ पंत (W), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रन, नजीबुल्लाह ज़द्रन, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, गुलबदीन नैब, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फ़ज़लहक फ़ारूकी.

Follow Updates here:

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: भारत 47 रनों से जीता

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से दी शिकस्त. सूर्या और अर्शदीप ने झटके 3-3 विकेट. अफगानिस्तान 134 रनों पर ढेर हो गई.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: बुमराह के नाम तीसरा शिकार

नजीबुल्लाह बने जसप्रीत बुमराह का तीसरा शिकार. बुमराह ने अफगान टीम को छठा झटका दिया. यहां से अफगान टीम हार की ओर बढ़ती नजर आ रही है.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: आधी टीम आउट

कुलदीप यादव ने चौथा और फिर जडेजा ने अफगानिस्तान को 5वां झटका दे दिया है.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: 10 ओवर समाप्त

अफगानिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 66/3. गुलबदीन 17 और ओमरजई 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. 10 ओवर में अफगान टीम को 116 रनों की दरकार है.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: तीसरा विकेट आउट

जसप्रीत बुमराह ने जजई के रुप में अपना दूसरा शिकार किया. अफगानिस्तान को 23 रन के स्कोर पर तीसरा बड़ा झटका लग गया है.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: अफगानिस्तान का दूसरा विकेट डाउन

अक्षर पटेल का खुला खाता. अक्षर ने इब्राहिम जादरान के रुप में अफगानिस्तान को दूसरा बड़ा झटका दिया.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: अफगानिस्तान का पहला विकेट डाउन

जसप्रीत बुमराह ने रहमानुल्लाह गुरबाज को सस्ते में किया चलता. गुरबाज महज 11 रन बनाकर आउट हुए. अफगानिस्तान को लगा पहला झटका.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: भारत ने अफगानिस्तान को दिया 182 रनों का लक्ष्य

भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रनों का स्कोर खड़ा किया. सूर्या ने खेली अर्धशतकीय पारी. राशिद खान ने झटके 4 ओवर में 3 अहम विकेट.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: फारूकी ने जडेजा को भेजा पवेलियन

फारूकी ने रवींद्र जडेजा को भेजा पवेलियन. भारत को लगा 7वां बड़ा झटका. जडेजा महज 7 रन बनाकर आउट हुए.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: नवीन ने किया हार्दिक का शिकार

हार्दिक पांड्या भी लौटे पवेलियन. नवीन उल हक ने हार्दिक को किया चलता. इस तरह भारत को लगा छठा झटका. हार्दिक ने 24 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली.

सू्र्या धमाकेदार अर्धशतक बनाकर आउट, भारत को लगा 5वां झटका. सूर्या 28 गेंदों पर 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे. भारत 150/5

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: 15 ओवर का खेल समाप्त

भारत ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 126 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं. सूर्या 41 और हार्दिक पांड्या 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच साझेदारी बड़ी होती जा रही है.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: शिवम दुबे ने किया निराश

राशिद खान आज विकेट की झड़ी लगा दिए हैं. अब शिवम दुबे के रुप में आसान सा शिकार कर लिया है. एलबीडब्लू आउट किया. शिवम सिर्फ 7 रन ही बना सके. इस तरह भारत को लगा चौथा झटका.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: कोहली बने राशिद का शिकार

कोहली आज अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन राशिद खान ने सब किए कराए पर पानी फेर दिया. कोहली को लेफ्ट आर्म पेसर से ज्यादा खतरा था लेकिन राशिद खान ने पहले बाजी मारते हुए किंग कोहली को 24 रन के स्कोर पर चलता कर दिया.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: पंत भी आउट

राशिद खान ने भारत को दिया दूसरा झटका. ऋषभ पंत को बनाया अपना शिकार. पंत 11 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: सिक्स

विराट कोहली ने जड़ा छक्का. नवीन उल हक को सीधा बाउंड्री पर दे मारा. आज कोहली अच्छी लय में नजर आ रहे हैं.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: रोहित फिर फेल

रोहित शर्मा फिर फेल. तीसरे ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में फजलहक फारूकी का बने शिकार. रोहित ने बनाए सिर्फ 8 रन.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: रोहित और विराट ओपनिंग में उतरे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पारी का आगाज करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं. फ़ज़लहक फ़ारूकी पहला ओवर करने आए हैं.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: प्लेइंग-11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), विराट कोहली, ऋषभ पंत (W), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रन, नजीबुल्लाह ज़द्रन, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, गुलबदीन नैब, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फ़ज़लहक फ़ारूकी.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: रोहित शर्मा ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है. मोहम्मद सिराज की जगह टीम में कुलदीप यादव आए हैं. अफगानिस्‍तान में करीम जनत की जगह हजरतउल्‍लाह जजई खेल रहे हैं.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: अफगान गेंदबाज पूरी तरह से तैयार

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: कुछ देर में होगा टॉस

भारत और अफगानिस्तान के कप्तान टॉस के लिए थोड़ी देर बाद मैदान में होंगे.

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: भारत बनाम अफगानिस्तान

IND vs AFG Live Score, T20 World Cup: सुपर-8 में भारतीय अभियान का आगाज

भारतीय टीम में सबकी नजर विराट कोहली और कुलदीप यादव पर होगी तो वहीं, अफगानिस्तान गेंदबाज फजलहक फारूकी से अपनी उम्मीदें लगाए बैठा होगा.

IND vs AFG Live Score: भारत बनाम अफगानिस्तान, लाइव स्कोर; अपडेट

T20 वर्ल्ड कप 2024 में आज से भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में अपने अभियान का आगाज कर रही है. आज टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा.

Editor's Pick