- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Afghanistan, One-off Test Day 2 in Bengaluru Afghanistan inning
109 रन पर ढेर अफगानिस्तान की पहली पारी, भारत को 365 रन की बढ़त
पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में भारत की सधी गेंदबाजी के आगे महज 109 रन ही बना सकी।
Published On Jun 15, 2018, 12:53 PM IST
Last UpdatedJun 15, 2018, 12:53 PM IST
Ravichandran Ashwin © Getty Images
भारत और अफगानिस्तान के बीच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। आज भारत की पहली पारी 474 रन पर सिमट गई। पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में भारत की सधी गेंदबाजी के आगे महज 109 रन ही बना सकी।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/rashid-khan-concedes-most-runs-by-any-bowler-in-an-innings-of-teams-inaugural-test-match-720192″][/link-to-post]
अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। मुजीब उर रहमान ने नौ गेंदों में दो चौके और एक छक्की मदद से 15 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने मुजीब को आउट कर अफगानिस्तान को पवेलियन भेजा।
भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। ईशांत शर्मा और जडेजा को दो-दो विकेट लिए। उमेश यादव को एक सफलता मिली।
रिकॉर्ड बुक में जुड़ा अश्विन और उमेश यादव का नाम
उमेश यादव ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 100वां विकेट हासिल किया तो आर अश्विन ने पूर्व दिग्गज जहीर खान को विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ा। अश्विन भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने जहीर खान के 311 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा।
भारत की पहली पारी 474 पर सिमटी
शिखर धवन (107) और मुरली विजय (105) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट मैच में दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 474 रनों का स्कोर खड़ा किया है। इस पारी में भारत के लिए उमेश यादव 28 रनों पर नाबाद रहे। टीम का अंतिम विकेट गिरने के साथ ही पहले सत्र के समापन की घोषणा भी कर दी गई।
भारत ने पहले दिन गुरुवार को दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए थे। शुक्रवार को पहले सत्र में टीम ने अपने खाते में 127 रन जोड़े।
मैच का ताजा हाल जानने के लिए क्लिक करें
टीम:
भारत: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा और उमेश यादव।
अफगानिस्तान: असगर स्टानिकजाई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, रहमत शाह, अफसर जाजई (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, हस्तमुल्लाह शाहीदी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, यामिन अहमदजाई और वफादार।