IND vs AFG Test Day 1 Highlights: राहुल- गिल का शतक, खेल के पहले दिन भारत का स्कोर- 368/3
IND vs AFG Test Day 1 Highlights: राहुल- गिल का शतक, खेल के पहले दिन भारत का स्कोर- 368/3
न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट पर 368 रन बनाए. खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 103 रन और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर नाबाद रहे.
India (IND) vs Afghanistan (AFG) Test Match Day 1 Updates: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा. न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट पर 368 रन बनाए. खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 103 रन और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर नाबाद रहे.
यशस्वी जायसवाल (24) और केएल राहुल के बीच 41 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई. जायसवाल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे साई सुदर्शन ने भी दमदार पारी खेली. केएल राहुल और साई सुदर्शन ने 139 रन की साझेदारी की. साई सुदर्शन ने 81 रन की पारी खेली, वहीं केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया. राहुल 100 रन की पारी खेलकर ही आउट हो गए.
केएल राहुल के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला. दिन का खेल खत्म होने तक दोनों बल्लेबाज नाबाद लौटे. शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट का 11वां और बतौर कप्तान छठा शतक लगाया. वहीं 50वां मैच खेल रहे ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक जड़ा. दोनों बल्लेबाजों के बीच 121 रन की साझेदारी हो चुकी है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मैच अहमियत नहीं है लेकिन भारत घरेलू सीरीज में मिली पिछली हार से सबक लेना चाहेगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच पिछला टेस्ट 2018 में हुआ था और तब भारत ने आसानी से जीत हासिल कर ली थी. अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम में मानव सुथार को मौका दिया गया है.
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
IND vs AFG Test Day 1: राहुल- गिल का शतक, खेल के पहले दिन भारत का स्कोर- 368/3
IND vs AFG Test Day 1: राहुल- गिल का शतक, खेल के पहले दिन भारत का स्कोर- 368/3. पहले दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 103 रन और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर नाबाद हैं.
IND vs AFG: ऋषभ पंत ने भी जड़ा अर्धशतक
IND vs AFG: ऋषभ पंत ने भी जड़ा अर्धशतक. अपने 50वें टेस्ट में ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाया है.
IND vs AFG LIVE: शुभमन गिल ने जड़ा शतक
IND vs AFG LIVE: शुभमन गिल ने जड़ा शतक. यह उनके टेस्ट करियर का 11वां शतक है. यह बतौर कप्तान उनका छठा शतक है. अपने होम ग्राउंड पर गिल ने शतक जड़ने का कारनामा किया है.
IND vs AFG LIVE: शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक, बतौर कप्तान पूरे किए 1000 रन
IND vs AFG LIVE: शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक, बतौर कप्तान पूरे किए 1000 रन. वह बतौर कप्तान सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले सुनील गावस्कर के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं.
IND vs AFG LIVE: केएल राहुल ने जड़ा टेस्ट करियर का 12वां शतक
IND vs AFG LIVE: केएल राहुल ने जड़ा टेस्ट करियर का 12वां शतक. राहुल 100 रन की पारी खेलकर आउट हुए.
IND vs AFG LIVE: टी ब्रेक तक भारत का स्कोर- 209/2
IND vs AFG LIVE: टी ब्रेक तक भारत का स्कोर- 209/2. केएल राहुल 81 रन और शुभमन गिल 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs AFG LIVE: साई सुदर्शन 81 रन की पारी खेलकर आउट
IND vs AFG LIVE: साई सुदर्शन 81 रन की पारी खेलकर आउट. भारत का दूसरा विकेट गिरा.
IND vs AFG LIVE: केएल राहुल के बाद साई सुदर्शन ने भी जड़ा अर्धशतक
IND vs AFG LIVE: केएल राहुल के बाद साई सुदर्शन ने भी जड़ा अर्धशतक. साई सुदर्शन और केएल राहुल की साझेदारी से मजबूत स्थिति में टीम इंडिया.
IND vs AFG LIVE: केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक
IND vs AFG: केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक. राहुल ने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक लगाया है.
IND vs AFG: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर- 96/1, राहुल- सुदर्शन क्रीज पर मौजूद
IND vs AFG: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर- 96/1, राहुल- सुदर्शन क्रीज पर मौजूद. दोनों बल्लेबाजों के बीच 55 रन की साझेदारी हो चुकी है. केएल राहुल 37 रन और साई सुदर्शन 32 रन बनाकर नाबाद हैं.
IND vs AFG: साई सुदर्शन को 20 रन के निजी स्कोर पर मिला जीवनदान
IND vs AFG: साई सुदर्शन को 20 रन के निजी स्कोर पर मिला जीवनदान. स्लिप में रहमानुल्लाह गुरबाज ने टपकाया कैच. राहुल और सुदर्शन की जोड़ी ने जायसवाल के विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी को संभाला है.
IND vs AFG: भारत को लगा पहला झटका, जायसवाल 24 रन की पारी खेलकर आउट
IND vs AFG: भारत को 41 रन के स्कोर पर लगा पहला झटका, यशस्वी जायसवाल 24 रन की पारी खेलकर आउट.
IND vs AFG: यशस्वी- राहुल ने दिलाई टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत
IND vs AFG: यशस्वी- राहुल ने दिलाई टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत. दोनों बल्लेबाजों ने खेल के पहले आधे घंटे में पारी को संभाला है.
मानव सुतार को मिला मौका, आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में मानव सुतार को मौका मिला है. शनिवार, 6 जून से न्यू मुल्लांपुर में खेले जा रहे मैच में भारत ने 23 साल के इस गेंदबाजी ऑलराउंडर को मौका दिया है.
IND vs AFG, One off TEST LIVE: क्या है अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
IND vs AFG, One off TEST LIVE: क्या है भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान LIVE TEST MATCH, पहला दिन
नमस्कार, भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच, न्यू मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. भारतीय टीम घरेलू धरती पर पिछले कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन से उबरना चाहेगी. हम इस मैच का लाइव स्कोर और उससे जुड़ी खबरें आपको देते रहेंगे.