add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

India vs Australia: अगर ऑस्ट्रेलिया ने स्लेजिंग की कोशिश की तो उन्हें करारा जवाब मिलेगा: शुबमन गिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हो और उसमें स्लेजिंग की चर्चा न हो तो बात अधूरी सी दिखती है. आखिर यह स्लेजिंग मैच जीतने के लिए उसका बड़ा मानसिक हथियार जो रही है. भारत आगामी 17 दिसंबर से कंगारुओं के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज का आगाज करेगा. उसके युवा बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill)...

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 14, 2020 2:35 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हो और उसमें स्लेजिंग की चर्चा न हो तो बात अधूरी सी दिखती है. आखिर यह स्लेजिंग मैच जीतने के लिए उसका बड़ा मानसिक हथियार जो रही है. भारत आगामी 17 दिसंबर से कंगारुओं के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज का आगाज करेगा. उसके युवा बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill) मेजबान टीम को पहले ही चेता दिया है कि अगर उसने भारतीय टीम से ऐसा करने की कोशिश तो उसे इसका करारा जवाब मिलेगा.

21 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं. पंजाब के फाजिल्का में जन्में इस बल्लेबाज ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना काफी खौफनाक समझा जाता है, लेकिन मैं पूरी आशा के साथ इस मौके को देख रहा हूं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में खेलने से बड़ा कोई मौका नहीं हो सकता है अगर आप यहां रन बना देते हैं तो आपका विश्वास काफी बढ़ता है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिल अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बात कर रहे थे. केकेआर ने अपनी वेबसाइट kkr.in पर गिल से इस बातचीत का एक वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज को लेकर अपनी योजनाओं पर चर्चा की है.

4 टेस्ट मैच की इस सीरीज में भारत अपना पहला टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेलेगा. पिंक बॉल प्रैक्टिस पर उन्होंने कहा, ‘हमने बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट खेलने से पहले इडेन गार्डेंस (नवंबर 2019) में थोड़ी बहुत प्रैक्टिस की थी. लेकिन मैंने कभी भी लाइट के नीचे कोई फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला है.’

इस युवा खिलाड़ी ने स्लेजिंग पर बात करते हुए कहा कि अगर वह स्लेजिंग की शुरुआत करते हैं तो भारतीय टीम उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देने को तैयार है. गिल ने कहा, ‘हर व्यक्ति अलग होता है, कुछ लोग शांत रहना पसंद करते हैं और वे प्रतिक्रिया नहीं देते, जबकि कुछ लोग, उन्हें उलझाने के लिए उनसे शब्दों की जंग में कूदते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए कहूं तो मैं ऐसा नहीं हूं जो हमेशा चुप रहे, और न ही ऐसा हूं जो विरोधियों पर बोलता ही रहे. लेकिन अगर उन्होंने अपने चिन म्यूजिक पर हमें नचाने (शब्दों से उलझने) की तैयारी कर रखी है, तो निश्चिंत रहें उन्हें जवाब देने के लिए हमारे पास भी काफी कुछ है.’