उप कप्‍तान रोहित शर्मा की शतकीय पारी की जमकर हो रही सराहना

ऑस्‍ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 12, 2019, 06:21 PM IST

Published On Jan 12, 2019, 06:21 PM IST

Last UpdatedJan 12, 2019, 06:21 PM IST

India have relied heavily on Rohit Sharma over the past four years.

India have relied heavily on Rohit Sharma over the past four years. © Getty

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में शतकीय पारी खेलने के बावजूद टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाने वाले उप कप्‍तान रोहित शर्मा की इस पारी की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

पढ़ें: जोहांसबर्ग टेस्‍ट: ओलिवर के ‘पंजे’ में फंसा पाक, दक्षिण अफ्रीका को 77 रन की बढ़त

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले मैच में भारत को 34 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 288 रन बनाए।

पढ़ें; कोहुनी में चोट के कारण पीएसएल से बाहर हो सकते हैं स्‍टीव स्मिथ

जवाब में भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 254 रन बनाए। भारत की ओर से रोहित ने 129 गेंदों पर 133 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 10 चौके और 6 छक्‍के लगाए। ओपनिंग के लिए उतरे रोहित 46 वें ओवर में आउट हुए।

एक छोर पर विकेटों का पतझड़ जारी था वहीं दूसरी ओर रोहित क्रीज पर खूंटा गाड़े खड़े हुए थे। रोहित का साथ पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने निभाया। दोनों ने चौथे विकेट पर 137 रन की साझेदारी की।

धोनी 51 रन बनाकर आउट हुए।

Editor's Pick