- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia, 1st T20: Fifth successive time Yuzvendra Chahal has dismissed Glenn Maxwell
ग्लेन मैक्सवेल फिर बने युजवेंद्र चहल का शिकार, छठी बार किया आउट
रांची टी20 में 17 रन बनाकर आउट हुए मैक्सवेल
Published On Oct 07, 2017, 07:58 PM IST
Last UpdatedOct 07, 2017, 07:58 PM IST

ग्लेन मैक्सवेल को भले ही दुनिया के सबसे धमाकेदार बल्लेबाजों में शूमार किया जाता हो लेकिन टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के आगे उनकी जरा भी नहीं चलती। वनडे सीरीज में 3 बार लगातार युजवेंद्र चहल का शिकार बनने वाले ग्लेन मैक्सवेल रांची टी20 में भी उनका शिकार बने। रांची टी20 में मैक्सवेल ने 17 रन बनाए और उन्होंने युजवेंद्र की एक गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन उनका कैच जसप्रीत बुमराह ने आसानी से लपक लिया।
आपको बता दें युजवेंद्र चहल के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल इतने परेशान रहते हैं कि वो 8 में से 6 मैचों में उन्हें विकेट दे चुके हैं। मैक्सवेल लगातार 4 बार तो इसी दौरे पर युजवेंद्र चहल को लगातार विकेट दे चुके हैं। चेन्नई वनडे, कोलकाता वनडे इंदौर वनडे और रांची टी20 में युजवेंद्र चहल ने फिंच को आउट किया। वैसे युजवेंद्र लगातार 5 बार मैक्सवेल को आउट कर चुके हैं। इस दौरे से पहले आईपीएल 10 में भी युजवेंद्र ने मैक्सवेल को आउट किया था। किंग्स इलेवन पंजाब ग्लेन मैक्सवेल को नहीं खरीदेगी, LIVE मैच में वीरेंद्र सहवाग का खुलासा
टीम इंडिया का मौजूदा दौरा मैक्सवेल के लिए बेहद खराब रहा है। मैक्सवेल ने वनडे सीरीज में खेले 3 मुकाबलों में 39, 14 और 5 का स्कोर बनाया। मतलब 3 पारियों में वो 58 रन ही बना सके। अब टी20 के पहले मैच में भी वो नाकाम रहे। रांची टी20 में आउट होने के बाद भारतीय कमेंटेटर्स ने उनका मजाक भी बनाया। सुनील गावस्कर ने उन्हें मैक्सवेल से ‘मिनीवेल’ का नाम ले डाला। मैक्सवेल का प्रदर्शन अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही उनकी ऑस्ट्रेलियाई टीम से छुट्टी हो सकती है।