युवाओं के पास विश्व कप में जगह बनाने का सुनहरा मौका : फिंच

स्मिथ और वार्नर दोनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते हुए चोटिल हो गए थे।

Edited By : Press Trust of India |Feb 23, 2019, 07:47 PM IST

Published On Feb 23, 2019, 07:47 PM IST

Last UpdatedFeb 23, 2019, 07:47 PM IST

Aaron-Finch© Getty Images

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए विश्व कप में स्थान बनाने के लिए दावा पेश करने का सुनहरा मौका प्रदान करेगी।

फिंच ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि निलंबित स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर चोटिल चल रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: टीम इंडिया के लिए वर्ल्‍ड कप से पहले खिलाड़ियों को आजमाने का अंतिम मौका

स्मिथ और वार्नर दोनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते हुए चोटिल हो गए थे। दोनों की कोहनी में चोट लगी है और उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा। यह स्पष्ट नहीं है कि वे 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप तक फिट हो पाएंगे या नहीं।

फिंच ने भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘निश्चित तौर पर यह लड़कों के लिए अच्छा प्रदर्शन करके एक स्थान के लिए अपनी चुनौती पेश करने का शानदार मौका है। डेविड (वार्नर) ने हाल में कोहनी का ऑपरेशन करवाया था और यह बात भी दिमाग में रहेगी।’

पढ़ें: जानिए, कैसा हो सकता है पहले टी20 में भारत का प्लेइंग इलेवन

उन्होंने कहा, ‘लेकिन अगर वे इससे पूरी तरह से नहीं उबर पाते हैं या कुछ जटिलताएं पैदा हो जाती है और वे समय पर वापसी नहीं कर पाते हैं तो यह अन्य खिलाड़ियों के लिए अपना स्थान पक्का करने का बहुत बड़ा मौका है।’

फिंच ने कहा, ‘हमें दो टी-20 मैच खेलने है और खिलाड़ियों के पास बिग बैश की अपनी अच्छी फॉर्म बरकरार रखने और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ उसकी घरेलू परिस्थितियों में खुद को परखने का मौका है।’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इसके बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

फिंच ने कहा, ‘विश्व कप से पहले हमें अभी दस अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में खेलना है। भारत के खिलाफ सीरीज के अलावा हम पांच अन्य अभ्यास मैचों में भी खेलेंगे। इसलिए हमें खेलने का पर्याप्त मौका मिला और अगर हम सही दिशा में आगे बढ़ते रहे तो भारत को कड़ी चुनौती दे सकते हैं और सीरीज जीत सकते हैं।’

Editor's Pick