- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia, 1st T20: Steven Smith sustained a minor shoulder injury during practice in Ranchi
रांची में स्टीवन स्मिथ के कंधे में लगी चोट, अस्पताल में हुआ MRI स्कैन
जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट
Published On Oct 06, 2017, 02:09 PM IST
Last UpdatedOct 06, 2017, 02:09 PM IST

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ को रांची के अस्पताल में ले जाना पड़ा। दरअसल प्रैक्टिस के दौरान स्मिथ के कंधे में चोट लग गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका MRI स्कैन हुआ। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट को तब राहत मिली जब कप्तान स्टीवन स्मिथ को डॉक्टरों ने फिट बताया और कहा कि उन्हें खेल के दौरान कई समस्या नहीं होने वाली। नागपुर में खेले गए आखिरी वनडे के दौरान भी स्टीवन स्मिथ अपना कंधा हिलाते देखे गए थे। ऐसा मालूम पड़ा है कि स्मिथ के कंधे पर फील्डिंग के दौरान कुछ दिक्कत हुई थी।
रांची में कल शाम 7 बजे पहला टी20 मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये टी20 सीरीज बेहद ही अहम है क्योंकि वनडे सीरीज में उसे 4-1 की करारी हार झेलनी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिर्फ बैंगलोर में जीत हासिल हुई थी। अब टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। सीरीज के अगले दो टी20 मैच 10 अक्टूबर को गुवाहाटी और 13 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम का भारतीय टीम के खिलाफ बेहद ही खराब रिकॉर्ड है। टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 13 में से 4 ही मैच जीते हैं और उसे 9 मैच में हार मिली है। टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का जीत प्रतिशत सिर्फ 30.76 फीसदी है। ये ऑस्ट्रेलिया का किसी भी टीम के खिलाफ सबसे खराब जीत प्रतिशत है। टी20 सीरीज में हर हाल में होगा ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप!
यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के जो बल्लेबाज वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में रनों की बारिश करते हैं वही बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में खराब प्रदर्शन करते दिखाई देते हैं। ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम में सिर्फ एरॉन फिंच ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका बल्लेबाजी औसत 30 से ज्यादा है। फिंच का बल्लेबाजी औसत 38.64 है। फिंच अलावा सभी कंगारू बल्लेबाजों का औसत 30 से नीचे है। डेविड वॉर्नर का औसत-28.10, मैक्सवेल- 29.35, स्टीवन स्मिथ- 21.55, मैथ्यू वेड-19.91, ट्रेविस हेड-24.50 और टिम पेन का औसत सिर्फ 6 है।