- Home
- News
- India vs Australia, 1st T20I: Virat Kohli responds why he give T Natarajanto chance to debut in T20 Today
IND vs AUS, 1st T20I: विराट कोहली ने बताया आखिर क्यों आज दिया जा रहा है T Natarajan को डेब्यू का मौका ?
T Natarajan T20I Debut: नटराजन को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला था।
Published On Dec 04, 2020, 02:11 PM IST
Last UpdatedDec 04, 2020, 02:11 PM IST
T Natarajan with Virat Kohli @ Twitter/ BCCI
शानदार आईपीएल करियर के बाद वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज को आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भी डेब्यू का मौका मिल गया. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच से पहले टॉस के दौरान बैक टू बैक दो मैचों में वनडे के बाद टी20 में खिलाने के पीछे का कारण बताया.
विराट कोहली ने कहा, “टी नटराजन आज अपना टी20 डेब्यू करने जा रहा है. वो तीसरे वनडे के दौरान काफी कंपोज यानी लय में नजर आ रहे थे. यही वजह है कि आज उन्हें टी20 टीम में भी शामिल किया गया है.”
“ये एक अच्छा मौका है जब हम कुछ लड़कों की तरफ देखें. अबतक हम अपने गेंदबाजों का वर्कलोड काफी अच्छे से मैनेज कर पाए हैं.”
Onwards and upwards!
After his ODI debut, @Natarajan_91 will today play his maiden T20I game for #TeamIndia. He gets his from @Jaspritbumrah93 #AUSvIND pic.twitter.com/hfDsw2Tycu
— BCCI (@BCCI) December 4, 2020
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज के मुकाबले में टी नटराजन के अलावा दीपक चाहर और मोम्मद शमी पर रहेगी. जसप्रीत बुमराह को आज के मैच में आराम दिया गया है. शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में आराम देते हुए जसप्रीत बुमराह को खिलाया गया था.
टी नटराजन ने आखिरी वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते हुए दो विकेट अपने नाम किए थे. सलामी बल्लेबाज मार्नस लबुशाने को नटराजन ने ही पवेलियन का रास्ता दिखाया था.
टी नटराजन ने साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल डेब्यू किया था. बेहद कम समय में वो तेज गेंदबाजी अटैक में डेविड वार्नर की टीम की पहली पसंद बन गए. नटराजन को शानदार यार्कर गेंदबाजी के साथ-साथ डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के रूप में भी जाना जाता है.