टीम इंडिया ने 31 रनों से जीता एडिलेड टेस्ट, सीरीज में 1-0 से बढ़त

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 10, 2018, 05:48 AM IST

Published On Dec 10, 2018, 05:48 AM IST

Last UpdatedDec 10, 2018, 05:48 AM IST

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराकर एडिलेड टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 323 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मेजबान टीम का शीर्ष क्रम फेल होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जबरदस्त लड़ाई की। नाथन लियोन (38), पैट कमिंसस (28) और मिशेल स्टार्क (28) ने टीम इंडिया को जीत के लिए टी तक इंतजार करवाया। लेकिन कंगारू टीम जीत की रेखा पार नहीं कर सकी और 31 रनों के मामूली अंतर से मैच हार गई।


दूसरा सेशन: सात विकेट खोने के बाद पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाले हुए हैं। हालांकि यहां से मेजबान टीम की जीत आसान नहीं होगी। वहीं भारतीय गेंदबाज लगातार विकेटों की तलाश में हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

101वें ओवर में मोहम्मद शमी ने आखिरकार कमिंस और स्टार्क की साझेदारी को तोड़ा। ओवर की चौथी गेंद पर स्टार्क पंत के हाथों कैच आउट हुए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट भी गिर गया।

109वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंस को आउट तक भारत को नौवीं सफलता दिलाई। कमिंस 28 रनों का संघर्षपूर्ण पारी खेलकर स्लिप पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हुए।

9 विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के जोश हेजलवुड और नाथन लियोन क्रीज पर टिके हुए थे। 112वें विकेट में हेजलवुड के खिलाफ अश्विन राउंड दि विकेट आए।

113वें ओवर में इशांत की पांचवीं गेंद पर लियोन ने कवर्स की तरफ खूबसूरत शॉट लगाया लेकिन सब फील्डर रविंद्र जडेजा ने चौका जाने से रोका। लियोन को केवल एक रन मिला। जडेजा रोहित की जगह फील्डिंग कर रहे हैं। और मैदान पर आते ही उन्होंने अपनी मौजूदगी जता दी।

117 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 40 रनों की जरूरत है और नाथन लियोन 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाज, खासकर कि अश्विन काफी थके हुए लग रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम ने बिना लड़े हार ना मानने का फैसला कर लिया है।

हेजलवुड भी दूसरे छोर पर नाथन लियोन का पूरा साथ दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास खोने को कुछ नहीं है, इसलिए वो पूरी जान लगाकर लड़ रहे हैं। 120वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अश्विन ने हेजलवुड को केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा और इसी के साथ भारत ने 31 रन से ये मैच जीत लिया।


लंच रिपोर्ट (पहला सेशन): शॉन मार्श (60) के अर्धशतक और टिम पेन (नाबाद 40) की संभली हुई बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी में पहले सत्र के समापन तक छह विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। लंच के बाद जसप्रीत बुमराह ने कप्तान टिम पेन को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन रविवार को चार विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड (14) और शॉन मार्श (60) नाबाद थे।

इसके बाद सोमवार को पांचवें और आखिरी दिन टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे हेड और मार्श ने 31 रन ही जोड़े थे और टीम को 115 के स्कोर पर पहुंचाया था कि इसी स्कोर पर इशांत शर्मा ने मेजबान टीम को दिन का पहला झटका दिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले हेड इस बार अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और इशांत की गेंद पर अजिंक्य रहाणे के हाथों लपके गए।

इसके बाद मार्श ने कप्तान पेन के साथ पारी को संभालने की कोशिश करते हुए 41 रन ही जोड़े थे कि जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दे दिया। उन्होंने टीम की उम्मीद बने मार्श को 156 के स्कोर पर विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

मार्श ने अपनी पारी में 166 गेंदों पर पांच चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब भी 167 रनों की जरूरत थी।

यहां कप्तान पेन मेजबान टीम के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आए और उन्होंने पहले सत्र की समाप्ति तक कोई और नुकसान किए बगैर के साथ 30 रन जोड़कर टीम को 186 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

भारत के लिए इस पारी में रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए हैं, वहीं इशांत और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिले हैं।

Editor's Pick