'चोटिल पृथ्‍वी शॉ की जगह रोहित शर्मा को टॉप ऑर्डर में देखना चाहता हूं'

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज का पहला टेस्‍ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।

Edited By : Kamlesh Rai |Dec 01, 2018, 12:13 AM IST

Published On Dec 01, 2018, 12:13 AM IST

Last UpdatedDec 01, 2018, 12:13 AM IST

Rohit Sharma © Getty Images

इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान माइकल वॉन ने चोटिल युवा ओपनर पृथ्‍वी शॉ की जगह ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्‍ट में रोहित शर्मा को टीम इंडिया की टॉप ऑर्डर में उतारने का सुझाव दिया है।

ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर टेस्‍ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को पृथ्‍वी के रूप में बड़ा झटका लगा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

19 साल के शॉ टखने में चोट के चलते 6 दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच से बाहर हो गए हैं।

शॉ को ये चोट सिडनी में क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन फील्डिंग करते समय लगी। ऐसे में भारतीय टीम में अब ओपनिंग का स्‍थान खाली है। वॉन को लगता है कि भले ही रोहित टेस्‍ट में उम्‍मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हों बावजूद भारतीय टीम मैनेजमेंट को पहले टेस्‍ट में रोहित को टॉप ऑर्डर में मौका देना चाहिए।

वॉन ने अपने ऑफिशियल टिवटर हैंडल पर लिखा, ‘ ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्‍ट से पृथ्‍वी का बाहर होना शर्मनाक है। वो एक शानदार युवा टैलेंट हैं। व्‍यक्तिगत रूप से मैं उनकी जगह रोहित को टॉप ऑर्डर में रखना चाहूंगा। वह बहुत अच्‍छे खिलाड़ी हैं भले ही टेस्‍ट क्रिकेट के मास्‍टर ना हों।’

टेस्‍ट में रोहित उम्‍मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में रहे हैं फ्लॉप

31 साल के रोहित शर्मा जिस तरह से लिमिटेड ओवर में अपनी जगह पक्‍की करने में सफल रहे हैं वैसे वो टेस्‍ट क्रिकेट में टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। रोहित उम्‍मीद के मुताबिक टेस्‍ट में अब तक प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं।

रोहित ने 25 टेस्‍ट मैचों की 43 पारियों में लगभग 40 की औसत से कुल 1,479 रन बनाए हैं। वो अब तक टेस्‍ट में बतौर ओपनर नहीं उतरे हैं। ऐसे में यदि उन्‍हें टॉप ऑर्डर में मौका मिलता है तो ये देखना दिलचस्‍प होगा कि वो किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

कैच लपकने के दौरान संतुलन खो बैठे पृथ्‍वी

प्रैक्टिस मैच के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के सलामी बल्लेबाज मैक्स ब्रंट को डीप मिड विकेट पर बाइंड्री लाइन के पास कैच करने के बाद पृथ्वी शॉ अपना संतुलन बना कर नहीं रख सके और गिर पड़े। दर्द से कराहते पृथ्वी अपने बाएं पैर को जमीन पर रख नहीं पा रहे थे। टीम इंडिया के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट तुरंत मैदान में पहुंच कर पृथ्वी को ड्रेसिंग रूम में लेकर गए।

शानदार फॉर्म में हैं शॉ

पृथ्वी शॉ ने हाल में राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्‍यू टेस्‍ट में शतक लगाया था। भारतीय टीम के साथ यह उनका पहला ऑस्ट्रेलिया दौरा है। पृथ्वी ने अपनी शानदार बल्लबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज उनके लिए काफी अहम माना जा रहा था। इसी महीने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलते हुए पृथ्वी ने दोनों पारी में अर्धशतक बनाया था। चोटिल होने से पहले उन्‍होंने क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ इसी प्रैक्टिस मैच में 66 रन की पारी खेली थी।

टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद थे पृथ्‍वी

पृथ्‍वी शॉ भारतीय टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद थे, लेकिन उनके चोटिल होने के बाद अब सवाल यही उठ रहा है कि शॉ का विकल्‍प कौन होगा। भारत की 18 सदस्‍यीय टेस्‍ट टीम में शॉ के अलावा केएल राहुल और मुरली विजय  को लेकर तीन ओपनर थे।

Editor's Pick