भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट: दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 298 रनों की बढ़त पर

दूसरे दिन के खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 143/4, भारत 298 रनों से पीछे।

Edited By : Gunjan Tripathi |Feb 24, 2017, 05:08 PM IST

Published On Feb 24, 2017, 05:08 PM IST

Last UpdatedFeb 24, 2017, 05:08 PM IST

स्टीवन स्मिथ © AFP (File Photo)
स्टीवन स्मिथ © AFP (File Photo)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पुणे टेस्ट का दूसरा दिन अब खत्म हो चुका है और मेहमान टीम ने दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम ने कुल 298 रनों की बढ़त ले ली है और अब भी उनके 6 विकेट शेष हैं ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तानी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए, वहीं मिचेल मॉर्श भी 21 रन बनाकर नाबाद रहे। मेहमान टीम की ओर से दूसरा सर्वाधिक स्कोर निकला मैथ्यू रैनशॉ के बल्ले से, जिन्होंने 50 गेंदो पर 31 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन नहीं बना सका। वहीं भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। साथ ही जयंत यादव ने भी एक विकेट झटका। इससे पहले भारतीय टीम केवल 105 रनों पर ऑलआउट हो गई।

दिन के खेल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की कल की पारी के साथ हुई थी। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने मिचेल स्टॉर्क को आउट कर मेहमान टीम की पारी को 260 रनों पर समेटा। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम। के एल राहुल और मुरली विजय दोनों ही भारतीय पारी को मजबूत शुरुआत दिलाने के लिए मैदान पर आए। भारत ने अपना पहला विकेट जल्दी ही खो दिया। सातवें ओवर में हेजलवुड अपना पहला ओवर डालने आए और पांचवी गेंद पर उन्होंने विजय को कैच आउट किया। विजय बाहर जाती गेंद पर बल्ला चला बैठे और विकेटकीपर मैथ्यू वेड शानदार कैच पकड़ते हुए विजय(10) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने राहुल का थोड़ी देर तक साथ दिया। दोनों कुछ देर तक गेंदबाजों का सामना करते रहे। 15वें ओवर में स्मिथ ने एक बार और गेंदबाजी में बदलाव किया और स्टार्क को लेकर आए। आते ही इस तेज गेंदबाज ने भारत के दो अहम विकेट गिराए। पहले उन्होंने पुजारा(6) को विजय की ही तरह विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान विराट कोहली को स्लिप पर कैच करा शून्य पर पवेलियन भेजा। कोहली के आउट होते ही स्टेडियम में खामोशी छा गई। यकीनन ही स्मिथ की कप्तानी लाजवाब है क्योंकि उन्होंने गेंदबाजी में जब भी बदलाव किए भारत ने विकेट खोए। [येभी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा दिन(स्टंप्स): ऑस्ट्रेलिया ने ली 298 रनों की बढ़त]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लंच के बाद भारतीय टीम के विकेट लगातार गिरे। स्टीव ओ कीफे के 33वें ओवर में लगातार तीन विकेट गिरे। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने राहुल को ऊंचा शॉट खेलने के लिए उकसाया और सही स्थिति में ना होने के बावजूद भी राहुल(64) ने हवा में खेल दिया। डेविड वॉर्नर ने आसान कैच पकड़ चौथी सफलता हासिल की साथ ही राहुल अपना कंधा चोटिल कर बैठे। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर रहाणे भी पीटर हैंड्सकॉम्ब को कैच थमा बैठे। वहीं आखिरी गेंद पर स्टीव ने नए बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को भी पीटर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद 36वें ओवर में स्टीव की तीसरी गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने जयंत यादव को स्टंप आउट किया। वहीं 38वें ओवर में रवींद्र जडेजा को मिचेल स्टार्क के हाथों कैच करा स्टीव ने अपने पांच विकेट पूरे किए। भारत ने 101 रन पर नौ विकेट खो दिए थे। इसके बाद स्टीव ने ताबूत में आखिर कील ठोंकी उमेश यादव को स्टीवन स्मिथ के हाथों कैच आउट कराकर। इस तरह टीम इंडिया 105 रनों पर ढेर हो गई। [येभी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पुणे टेस्ट का पूरा स्कोरकार्ड यहां देखें]

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को अश्विन ने शुरुआती झटके तो दिए। लेकिन बाद में वे संभल गए। स्टीवन स्मिथ ने तीन छूटे हुए कैचों की जमकर फायदा उठाया और अर्धशतक जमाया। दिन का खेल खत्म होने तक वह 59 रन बनाकर नाबाद हैं। जब वह कल खेलने उतरेंगे तो 298 की लीड टीम इंडिया के लिए और भी परेशानी बढ़ाएगी। मैच का तीसरा दिन और भी खतरनाक साबित हो सकता है।

Editor's Pick