This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND vs AUS, Weather Report: एडिलेड में पांचों दिन छाए रहेंगे बादल, जानें Pitch Report और मौसम का हाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से डे-नाइट Pink Ball Test खेला जाना है.
Written by India.com Staff
Last Published on - December 16, 2020 5:20 PM IST

India vs Australia 1st Test: Weather, Pitch Report and live streaming of Pink Ball Test
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) को शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है. पहली बार भारत विदेशी सरजमीं पर डे-नाइट टेस्ट खेलने जा रहा है. ऐसे में फैन्स को भी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है. ऑस्ट्रेलिया की टीम का डे-नाइट टेस्ट में 100 प्रतिशत रिकॉर्ड है. ऑस्ट्रेलिया ने अबतक सात डे-नाइट टेस्ट खेले हैं. हर बार इस टीम को जीत मिली है.
क्या विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली भारतीय टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहली बार पिंक बॉल टेस्ट में हार का स्वाद चखा पाने में कामयाब रहेगी ? ये तो वक्त ही बताएगा. भारत ने अपने घर में एक डे-नाइट टेस्ट खेला है जिसमें उसने बांग्लादेश को हराया था. भारतीय टीम पहली बार अपने घर से बाहर डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने जा रही है. ऐसे में विराट कोहली की टीम के पास टीम को जीत दिलाने की चुनौती रहेगी.
एडिलेड में मौसम का हाल (India vs Australia 1st Test Weather Report)
एक्वा वेदर की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में 17 से 21 दिसंबर तक होने वाले मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. बारिश के चलते बीच-बीच में खेल प्रभावित होने की संभावना भी जताई जा रही है. मैच के दौरान ह्यूमिडिटी की बात की जाए तो ये 30 से 65 प्रतिशत के बीच रहेगी.
पिच रिपोर्ट (India vs Australia 1st Test Pitch Report)
एडिलेड ओवल की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. इस पिच पर दोनों टीमे अच्छी बल्लेबाज करेंगे. हालांकि नई बॉल से गेंदबाजों के पास करिश्मा दिखाने का अच्छा मौका होगा. शुरुआत में पिच से अच्छी स्विंग मिलेगी. तीसरे दिन से स्पिनर मैच में हावी होते नजर आएंगे.
लाइव स्ट्रीमिंग (India vs Australia 1st Test Live Streaming)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले डे-नाइट टेस्ट का सीध प्रसारण भारत में सुबह 9:30 बजे से होगा. इसे SONY TEN 1, SONY TEN 3 and SONY SIX पर देखा जा सकता है. मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग SonyLIV app पर देख सकते हैं.
