जब रवींद्र जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को डाली रहस्यमई गेंद

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पुणे टेस्ट में जडेजा ने पीटर को ऐसी अजीब गेंद डाली कि हंसने लगे सभी खिलाड़ी।

Edited By : Gunjan Tripathi |Feb 23, 2017, 05:24 PM IST

Published On Feb 23, 2017, 05:24 PM IST

Last UpdatedFeb 23, 2017, 05:24 PM IST

रवींद्र जडेजा © Getty Images
रवींद्र जडेजा © Getty Images

भारत के प्रमुख स्पिनर रवींद्र जडेजा ने आज पुणे के मैदान पर एक अजीब गेंद डाली। भोजनकाल के बाद दूसरे सत्र में 58वें ओवर में जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को एक ऐसी गेंद डाली जिसे अजीब नहीं बल्कि रहस्यमई कहा जा सकता है। जब जडेजा गेंद डालने के लिए आए तो कुछ देर के लिए गेंद उनके हथेली में अटकी रह गई। इसके बाद गेंद पिच पर दो बार उछली और फिर बल्लेबाज के पास पहुंची। गेंद ऑफ स्टंप के इतने ज्यादा बाहर थी फिर भी पीटर ने खेलने के लिए बल्ला चला दिया और गेंद उनके दूर हटकर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के दस्ताने में गई।

साहा के साथ स्लिप पर खड़े मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे ने भी कैच आउट की अपील की। हालांकि कोई भी खिलाड़ी पूरी तरह आश्वस्त नहीं था। हालांकि इसके बाद विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और पीटर खुद भी हंसने लगे। जडेजा ने यहां पर एक विकेट ले ही लिया था। ताज्जुब की बात है कि अंपायर ने इस गेंद को वाइड करार नहीं किया। वहीं साहा ने गेंद को तीसरे उछाल के बाद पकड़ लिया जिस वजह से इसे नो बॉल भी नहीं दिया गया। हालांकि जडेजा ने अपने 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर पीटर को आउट किया। ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट का पूरा स्कोरकार्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source


गौरतलब है कि कुछ इसी तरह की ही गेंद केन विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैमिल्टन में खेले गए पहले वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज क्वीन डी कॉक को कराई थी। जिसके बाद मैदान पर ऐसा ही हंसी का माहौल बन गया था जैसा कि आज पुणे के मैदान पर हुआ।

Editor's Pick