- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia, 1st Test: You don’t have to talk rubbish and carry on a like a pork chop to fought hard, says Tim Paine
हमने अच्छी भावना से खेला, भारतीय टीम का पता नहीं- टिम पेन
टिम पेन ने कहा बकवास बातें करके अपनी प्रतिबद्धता साबित करने की जरूरत नहीं है।
Published On Dec 10, 2018, 02:27 PM IST
Last UpdatedDec 10, 2018, 02:27 PM IST
Tim Paine (AFP)
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को एडिलेड टेस्ट में हार के बावजूद अपने खिलाड़ियों के रवैये पर गर्व है। बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद से अपनी आक्रामक छवि को बदलने में लगी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज शुरू होने से पहले कहा था कि उनके खिलाड़ी भारत के खिलाफ स्लेजिंग नहीं करेंगे और एडिलेड टेस्ट में ऐसा ही हुआ। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस को भारतीय विकेटकीपर रिषभ पंत की ओर से काफी टिप्पणियां सुननी पड़ी लेकिन वो चुप ही रहे।
एडिलेड में रिषभ पंत ने की पैट कमिंस की स्लेजिंग, वायरल हुआ वीडियो
मैच के बाद कप्तान पेन ने कहा, “हम अच्छी भावना में खेले थे, मुझे भारतीयों के बारे में नहीं पता। हमने उन पर ध्यान नहीं दिया और आगे सीरीज में भी हम ऐसा ही करेंगे। क्रिकेट के नजरिए से, हमें कुछ जगहों पर सुधार करने की जरूरत है और मुझे लगा कि आगे हमे कैसे खेलना है आज उसकी अच्छी झलक देखने को मिली। हमें जमकर मुकाबला किया और हार नहीं मानी। हमने दिखाया कि आपको बकवास बातें करके ये साबित करने की जरूरत नहीं है।”
पहले से पता था कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों से क्या उम्मीद करनी है: चेतेश्वर पुजारा
एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा था और मैच के आखिरी दिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी दृढ़ता दिखाई। हालांकि शीर्ष बल्लेबाजी क्रम की ओर से उतना योगदान नहीं दिखा और यही टीम की हार का प्रमुख कारण रहा।
गेंदबाजों के बारे में पेन ने कहा, “हमारा गेंदबाजी अटैक, आप उन चारों (मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, नाथन लियोन) को एक साथ देखते हैं और आप समझ सकते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना उनके लिए कितना अहम है। चाहे वो बल्लेबाजी करें, गेंदबाजी करें या फील्डिंग करें, आप उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठा सकते हैं। हम इसी तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं। वो जाहिर तौर पर हमारे सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और मुझे लगता कि वो जितना ज्यादा अच्छा करते हैं बाकी टीम पर भी उसका प्रभाव पड़ता है। मैं उन पर सवाल नहीं उठा सकता।”