Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 11, 2016 5:36 PM IST


मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी अंतिम एकादश टीम की घोषणा कर दी है। इस मैच में दो नए उदीयमान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोएल पेरिस व स्कॉट बोलैंड वनडे क्रिकेट में पर्दापण करेंगे। वहीं शॉन मार्श इस मैच में नहीं खेलेंगे। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के पेरिस व विक्टोरिया के बोलैंड को मिचेल जॉनसन के संन्यास लेने व मिचेल स्टार्क के चोटिल होने की वजह से टीम में जगह दी गई थी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा घरेलू परिस्थिति में पेरिस की स्विंग गेंदबाजी को देखकर ही चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका दिया है। स्मिथ ने सोमवार को रिपोर्टरों को बताया, “परंपरागत रूप से हम इस पिच पर एक बाएं हाथ के गेंदबाज को खिलाना पसंद करेंगे ताकि वह यहां की हवा को अच्छा इस्तेमाल कर सके और गेंद को हवा में स्विंग करा सके। हमें उम्मीद है कि वह कल होने वाले मुकाबले में ऐसा ही करेंगे।” फुल स्कोरकार्ड: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे पर्थ 2015-16
स्मिथ ने कहा, “वह पिछले कुछ सालों में(एकदिवसीय) मेटाडोर कप में प्रभावशाली रहे हैं और इस साल भी बिग बैश लीग में उनका प्रदर्शन बढ़िया रहा है। अब यह देखना होगा कि वह भारत के खिलाफ मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं। यह उसके व देश के अन्य खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है। इसलिए वाका में अपना पर्दापण करने के लिए जोएल के लिए यह बढ़िया समय है। इसी सीजन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में अंतिम 13 में शामिल हुए बोलैंड को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिली थी। लेकिन भारत के खिलाफ मंगलवार को खेले जाने वाले वनडे मैच के लिए बोलैंड को अंतिम ग्यारह में जगह मिल गई है। ये भी पढ़ें: विश्व कप 2015 सेमीफाइनल का बदला लेने के लिए उतरेगी भारतीय टीम
स्मिथ ने कहा, “उसकी अंतिम ओवरों में गेंदबाजी बेहतरीन रही है।” स्मिथ ने बोलैंड के बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के साथ खेलते हुए प्रदर्शन के बारे में जिक्र करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि वह यॉर्कर फेंकता है साथ ही वह किसी को भी किसी भी समय यॉर्कर मार देता है। उसकी गेंदों में तेजी भी है मुझे उम्मीद है कि वह भारतीय बल्लेबाजों को हड़बड़ा सकता है।” स्मिथ ने कहा कि वह निर्धारित करेंगे कि भारत के खिलाफ मैच में कौन फाइनल ओवरों में गेंदबाजी करेगा। स्मिथ ने कहा, “हमारे पास कुछ विकल्प हैं, हमारे सभी तेज गेंदबाज अंतिम ओवरों में गेंदबाजी की भूमिका निभा सकते हैं।”
मार्श जिन्होंने बीबीएल में पर्थ स्कॉरचर्स के लिए पांच मैचों में 72.67 की औसत से 218 रन बनाए थे वह हाल फिलहाल ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी नहीं कर पाएंगे। क्योंकि पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के संन्यास लेने के बाद उनका स्थान जॉर्ज बेली ले चुके हैं। स्मिथ ने कहा, “यह बहुत कठिन है, लेकिन शॉन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।”
पहले वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वॉर्नर, एरन फिंच, स्टीव स्मिथ(कप्तान),जॉर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवल, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, जोएल पेरिस, स्कॉट बोलैंड, जॉश हेजलवुड, मिचेल मार्श।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
