×

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में हेलमेट पहन अंपायरिंग करने उतरे जॉन वार्ड

मैच के दौरान दूसरे अंपायर रिचर्ड केट्लबरो को लगी चोट, बीच में ही छोड़नी पड़ी अंपायरिंग

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 20, 2016 2:03 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में ये अद्भुत नजारा देखने को मिला Photo courtesy: Fox Sports on Twitter
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में ये अद्भुत नजारा देखने को मिला Photo courtesy: Fox Sports on Twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में दोनों टीमों के अलावा अंपायर जॉन वार्ड भी चर्चा का विषय रहे। चौथे वनडे मैच में वार्ड हेलमेट पहन कर मैदान में अंपायरिंग करने उतरे। वार्ड के ऐसा करने से बहुत से दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। लेकिन वार्ड का हेलमेट पहनने का फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ क्योंकि उनके साथी अंपायर रिचर्ड केट्लबरो बल्लेबाज के शॉट पर घायल हो गए और उनको मैदान छोड़ना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 18वें ओवर में ईशांत शर्मा की गेंद पर खेला गया एरन फिंच का शॉट अंपायर केट्लबरो को लगा। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा वनडेः लाइव ब्लॉग हिंदी में 

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही जॉन वार्ड अंपायरिंग के दौरान गेंद लगने से चोटिल हो गए थे। वार्ड भारत के मशहूर घरेलू क्रिकेट सीरीज रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग कर रहे थे। मौजूदा भारतीय टीम के सदस्य बरिंदर स्रान के बल्ले से निकला शॉट वार्ड के सिर पर लगा जिसके बाद उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। इस घटना से सबक लेकर वार्ड भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में हेलमेट पहन कर अंपायरिंग करने उतरे और उनका यह निर्णय बिल्कुल सही साबित हुआ। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे मैच का फुल स्कोर कार्ड

 

TRENDING NOW

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 18वें ओवर में ईशांत की गेंद पर फिंच ने एक सीधा तेज शॉट खेला ईशांत ने गेंद रोकने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके उंगलियों को छूते हुए निकली और अंपायरिंग कर रहे रिचर्ड केट्लबरो को लगी। गेंद लगने के बाद केट्लबरो विकेट पर लगभग 10 ओवर और अंपायरिंग करने के बाद ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान छोड़ कर बाहर चले गये। उनकी जगह पॉल विल्सन अंपायरिंग करने आए।