- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia 2017-18: Ravindra Jadeja replaces injured Axar Patel
चेन्नई वनडे: यह भारतीय खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ बाहर, अब इस दिग्गज की हुई वापसी
रविंद्र जडेजा चेन्नई वनडे में दूसरे ऑलराउंडर के तौर पर टीम में खेल सकते हैं।
Published On Sep 16, 2017, 09:31 PM IST
Last UpdatedSep 16, 2017, 09:31 PM IST

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की शनिवार को टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में वापसी हो गई। उन्हें टीम में अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया है। पटेल को प्रैक्टिस के दौरान बाएं टखने में चोट लग गई थी और उन्हें आराम देने के लिए कहा गया था। बीसीसीआई रिलीज के मुताबिक, “ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने शनिवार को रविंद्र जडेजा को अक्षर पटेल की जगह पहले तीन वनडे के लिए टीम में शामिल किया। पहला वनडे रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपक में खेला जाएगा।”
इसमें आगे लिखा है, “प्रैक्टिस के दौरान अक्षर के टखने के चोट लग गई थी इसलिए उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है। बीसीसीआई टीम उनकी हालत पर निगरानी बनाए रखेगी।” इसके पहले जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया था। वहीं शुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भी उन्हें आराम दिया गया था। लेकिन अक्षर के चोटिल हो जाने के कारण उन्हें टीम में जगह दे दी गई है।
अक्षर हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने 6 विकेट झटके थे, इसके अलावा वह श्रीलंका के खिलाए एक टी20 मैच में भी शामिल रहे थे। जैसा कि टीम इंडिया के नियमित ओपनर शिखर धवन ने शुरुआती मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में उनकी जगह ओपनिंग कौन करेगा इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। [ये भी पढ़ें: ये बल्लेबाज करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग, कोहली ने किया खुलासा!]
वैसे कप्तान कोहली ने मैच की संध्या पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ कर दिया कि अजिंक्य रहाणे ही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। तीसरे नंबर पर विराट कोहली कमान संभालेंगे। वहीं चौथे नंबर पर केएल राहुल व मनीष पांडे में से किसी एक को जगह मिल सकती है।
मौजूदा सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 21 सितंबर को कोलकाता में। तीसरा वनडे 24 सितंबर को इंदौर में, चौथा और पांचवां वनडे 28सितंबर और 1 अक्टूबर को क्रमशः बैंगलोर और नागपुर में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें तीन टी20I मैचों की सीरीज खेलेंगी। टी20I सीरीज 7 अक्टूबर को रांची में शुरू होगी। दूसरा टी20I गुवाहाटी में खेला जाएगा। आखिरी टी20, 13 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।