ऑस्ट्रेलिया के खेल पत्रकार ने टीम इंडिया को बताया 'सफाई कर्मचारी' !

ट्विटर पर पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक

Edited By : Anoop Dev Singh |Sep 13, 2017, 09:15 AM IST

Published On Sep 13, 2017, 09:15 AM IST

Last UpdatedSep 13, 2017, 09:15 AM IST

 © Getty Images
© Getty Images

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के एक खेल पत्रकार ने टीम इंडिया का मजाक उड़ाया है। ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें विराट कोहली और टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ी झाड़ू लगाते दिख रहे हैं। ये तस्वीर पिछले साल की है जब टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में स्वच्छ भारत अभियान के तहत झाड़ू लगाया था। इस तस्वीर को फ्रीडमैन ने ट्विटर पर डाला और लिखा कि भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के मैच से पहले लाहौर के स्टेडियम में झाड़ू लगा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन के इस ट्वीट के बाद भारत और पाकिस्तान के प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। पाकिस्तानी फैंस ने फ्रीडमैन के इस ट्वीट पर ठहाके लगाए वहीं भारतीय फैंस ने फ्रीडमैन को करारा जवाब दिया।

 


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 17 सितंबर से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है। क्रिकेट फैंस को इस सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद है और ऐसा भी माना जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच जुबानी वार भी हो सकता है। ऐसा लग रहा है कि सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के खेल पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन के ट्विटर पोस्ट ने इसकी शुरुआत कर भी दी है।

Editor's Pick