मेलबर्न टेस्ट: जीत से दो विकेट दूर भारत, स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 258/8

ऑस्ट्रेलिया टीम के दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिए 141 रनों की जरूरत है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 29, 2018, 06:27 AM IST

Published On Dec 29, 2018, 06:27 AM IST

Last UpdatedDec 29, 2018, 06:27 AM IST

85वें ओवर के साथ ही दिन का खेल खत्म हो गया। पैट कमिंस ने 103 रनों पर 61 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 258 रन बनाए। स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन (6) क्रीज पर कमिंस का साथ दे रहे हैं।

भारत को जीत के लिए केवल 2 और विकेट चाहिए लेकिन मेजबान टीम ने उन्हें इसके लिए एक और दिन इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया टीम जीत से 141 रन दूर है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source


आखिरी सेशन: 51वें ओवर में इशांत शर्मा को भी सफलता मिल गई। ओवर की तीसरी गेंद पर शर्मा ने हेड को बोल्ड कर भारत को छठीं सफलता दिलाई। हेड 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे, पैट कमिंस क्रीज पर आए।

62वें ओवर में जडेजा ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई। ओवर की तीसरी गेंद पर पेन के बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर गेंद पंत के दस्तानों में गई। और पेन 26 रन बनाकर पवेलियन गए।

68 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने 200 का आंकड़ा पार किया। जीत मेजबान टीम से अब भी 199 रन दूर है। 71वें ओवर में शमी ने मिशेल स्टार्क को आउट कर कमिंस और स्टार्क की साझेदारी को तोड़ा। ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टार्क बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।

77 ओवर के बाद आधिकारिक तौर पर दिन का तीसरा सेशन खत्म हो गया लेकिन अंपायरों ने बातचीत करने के बाद आधे घंटे का खेल बढ़ाने का फैसला किया।

81वें ओवर में बुमराह की पांचवीं गेंद पर चौके के साथ पैट कमिंस ने 86 गेंदो पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 85 ओवर के बाद अतिरिक्त घंटे का खेल भी खत्म हो गया और ऑस्ट्रेलिया ने एक भी विकेट नहीं गंवाया।


टी रिपोर्ट: लंच के बाद दूसरे ओवर में फील्डिंग करते समय मयंक अग्रवाल के गर्दन में कुछ परेशानी हुई, जिसके बाद वो मैदान से बाहर चले गए। केएल राहुल उनकी जगह फील्डिंग कर रहे हैं।

21वें ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उस्मान ख्वाजा 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

32 ओर के बाद शॉन मार्श और ट्रेविस हेड के बीच की साझेदारी 50 रन की हो गई। 33वें ओवर में बुमराह ने इस अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा। ओवर की पहली ही गेंद पर शॉन मार्श विकेट के सामने बीट हुए और अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट का इशारा किया। बल्लेबाज ने डीआरएस का सहारा लिया। रीप्ले में अंपायर्स कॉल का फैसला हुआ और मार्श 44 रनों की शानदार पारी खेलकर लौटे।

38वें ओवर में जडेजा की दूसरी गेंद लपर पंत ने हेड का कैच छोड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल मार्श ने शानदार छक्का लगाया। 39वें ओवर में शमी और मार्श के बीच अच्छा मुकाबला देखे तो मिला।

40वें ओवर की पहली गेंद पर जडेजा ने मिशेल मार्श को आउट किया। मार्श ने डीप मिड विकेट की तरफ हवाई शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन सीधा कवर पर कप्तान विराट कोहली को कैच थमा बैठे।

मार्श के आउट होने के बाद कप्तान टिम पेन बल्लेबाजी करने आए। इसके बाद रिषभ पंत ने विकेट के पीछे बात करना और तेज कर दिया। इस दौरान पंत ने पेन को अस्थाई कप्तान कहा, जिसके बाद अंपायर ने उन्हें चेतावनी दी।


लंच रिपोर्ट: भारत ने यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर घोषित कर मेजबान आस्ट्रेलिया के सामने 399 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है।

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित की थी और आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ढेर कर पहली पारी के आधार पर 292 रनों की बढ़त ले ली थी।

ऑस्ट्रेलियाई पारी- जीत के लिये 399 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को लंच तक दो विकेट 44 रन पर गंवा दिए।

मैच बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अभी साढे पांच सेशन और खेलने है। उसे मनचाही शुरूआत नहीं मिल सकी और दूसरे ओवर में ही एरोन फिंच (तीन) ने जसप्रीत बुमराह को दूसरी स्लिप में कैच थमा दिया। तीन गेंद बाद अगर मयंक अग्रवाल ने शार्टलेग पर उस्मान ख्वाजा का कैच नहीं छोड़ा होता तो ऑस्ट्रेलिया का हाल और बुरा होता।

ख्वाजा ने मार्कस हैरिस (13) के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़े। रविंद्र जडेजा के पहले ओवर में भारत ने ख्वाजा के खिलाफ रिव्यू लिया जो नाकाम रहा। जडेजा ने 10वें ओवर में हैरिस को अग्रवाल के हाथों शार्ट लेग पर कैच आउट करा ऑस्ट्रेलिया की परेशानी और बढ़ा दी।

भारतीय पारी- भारत ने चौथे दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 54 रनों के साथ की। मंयक अग्रवाल (42) के रूप में भारत ने दिन का अपना पहला विकेट खोया। वह 83 के कुल स्कोर पर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए। मयंक ने अपनी पारी में 102 गेंदों का सामना किया और चार चौकों की अलावा दो छक्के लगाए।

मयंक के बाद रवींद्र जडेजा (5) को 100 कुल स्कोर पर कमिंस ने अपना छठा शिकार बनाया। ऋषभ पंत (33) को जोश हेजलवुड ने आउट कर भारत को आठवां झटका दिया। इसी के साथ भारत ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। पंत ने 43 गेंदों पर तीन चौके एक छक्का लगाया। आस्ट्रेलिया के लिए कमिंस ने इस पारी में छह विकेट लिए। हेजलवुड को दो सफलताएं मिलीं।

भारत ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (106), कप्तान विराट कोहली (86), मयंक (76) और रोहित शर्मा (नाबाद 63) की बेहतरीन पारियों की मदद से विशाल स्कोर खड़ा किया था।

Editor's Pick