हार्दिक पांड्या को मिला ऑस्ट्रेलिया का टिकट, टेस्ट टीम में हुई वापसी

चोट से वापसी कर रहे हार्दिक को तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए टीम में जगह दी गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 17, 2018, 07:48 PM IST

Published On Dec 17, 2018, 07:48 PM IST

Last UpdatedDec 17, 2018, 07:48 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। चोट से वापसी कर रहे हार्दिक को तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है।

टीम इंडिया के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ को चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर होना पड़ा है। सोमवार को बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पृथ्वी शॉ चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पृथ्वी की जगह मयंक अग्रवाल को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। पृथ्वी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए चोटिल पृथ्वी

मेलबर्न और सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या को चुना गया है। हार्दिक ने फिटनेस साबित करने के लिए इसी हफ्ते रणजी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ मुकाबला खेला था।

5 विकेट लेने के साथ बनाया अर्धशतक

हार्दिक ने पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 81 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 137 गेंद पर 73 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए और एक छक्का भी जमाया।

विराट कोहली का बयान

कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या की कमी को लेकर मैच से पहले कहा था कि टीम में ऑलराउंडर के होने से बहुत फर्क पड़ जाता है। उन्होंने पहले टेस्ट से पूर्व कहा था, ‘‘ऑलराउंडर के नहीं खेलने से फर्क पड़ता है। हर टीम एक तेज गेंदबाज हरफनमौला चाहती है जो फिलहाल हमारे पास नहीं है।’’

 

Editor's Pick