- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia 2019, 5th ODI: Match Update, Feroz Shah Kotla, Delhi gears for thrilling series decider
Match Highlights: भारत को 35 रन से हरा ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से जीती वनडे सीरीज
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 273 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन भारतीय टीम महज 237 रन पर ऑल आउट हो गई।
Published On Mar 13, 2019, 01:10 PM IST
Last UpdatedMar 13, 2019, 01:10 PM IST
0-2 से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार वापसी करते हुए ना सिर्फ यहां सीरीज जीती बल्कि अपने छह लगातार द्विपक्षीय सीरीज हार का सिलसिला भी तोड़ा। भारत जैसी ताकतवर टीम के खिलाफ यह जीत विश्व कप से पहले कंगारू टीम के आत्मविश्वास को जरूर बढ़ाएगा।
#INDvAUS #INDvsAUS5thODI #DelhiODI
भारत को 35 रन से हरा ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से जीती वनडे सीरीज
मैच अपडेट- https://t.co/K5fzvohElw
स्कोरकार्ड- https://t.co/eV1FVazGi9 pic.twitter.com/loKCHwK1mL
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 13, 2019
मार्कस स्टोइनिस ने कुलदीप यादव को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को भारत पर यादगार जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीते और सीरीज अपने नाम कर ली।
भारत 230/9 ओवर 49
मोहम्मद शमी ने पूरी ताकत से बल्ला चलाया लेकिन गेंद उनके सामने ही उठ गई जिसपर झाय ने दौड़ लगाते हुए कैच लपक लिया। यह भारत को लगने वाला 9वां झटका था।
केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने सातवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी निभाई। इन दोनों के रहते भारत के जीत की उम्मीद जाग गई थी। जाधव 57 गेंद पर 44 जबकि भुवी 54 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए।
भारत 226/8 ओवर 47
भारतीय टीम के जीत उम्मीद बनाने वाले केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार दोनों ही एक के बाद एक आउट हो गए। पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर भुवी का विकेट गिरा तो जाधव भी ओवर की पहली गेंद पर बाउंड्री पर मैक्सवेल को कैच दे बैठे।
भारत 223/7 ओवर 46
बहुत शानदार, भुवनेश्वर कुमार की 46 रन की इस पारी ने भारत को एक बार फिर से मैच में वापस ला दिया है। भुवी 46वें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में कप्तान एरोन फिंच को कैच दे बैठे।
भारत 214/6 ओवर 45
कई बार मुश्किल से भारत को निकाल चुके भुवनेश्वर कुमार यहां भी एक बेहतरीन पारी खेलते नजर आ रहे हैं। झाय रिचर्डसन के ओवर की दूसरी गेंद पर भुवी ने सामने की तरफ बेहतरीन शॉट खेलकर टीम के लिए छक्का हासिल किया। अगली ही गेंद पर भुवी ने झाय की तरफ शॉट खेला जिसपर उन्होंने कैच का मौका गंवा दिया। अब भारत को यहां से जीत के लिए 30 गेंद पर 59 रन की जरूरत है।
भारत 200/6 ओवर 43
एडम जाम्पा के ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने मिड विकेट की तरफ जोरदार छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर एक रन लेकर भुवी ने भारत का स्कोर 200 तक पहुंचा दिया। भारत को अब 42 गेंद पर 73 रन की जरूरत है।
भारत 191/6 ओवर 42
केदार जाधव ने शांत हो चुके फैंस में छक्के के साथ दोबरा जोश भर दिया। मैक्सवेल के ओवर की तीसरी गेंद पर स्क्वायर लेग पर जाधव ने जोरदार छक्का लगाया। भारत का स्कोर 42 ओवर के बाद 191 रन है और 48 गेंद पर 82 रन की जरूरत है।
भारत 178/6 ओवर 40
मैक्सवेल के ओवर में भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव ने एक-एक चौका लगाकर रन गति बढ़ाने की कोशिश की। ओवर की पहली गेंद पर जाधव ने चौका लगाया जबकि आखिरी गेंद पर भुवी ने भी चौका जमाकर ओवर में कुल 9 रन बटोरे। अब यहां से भारत को जीत के लिए 60 गेंद पर 95 रन की जरूरत है।
भारत 163/6 ओवर 38
भारतीय टीम के लिए जीत का लक्ष्य धीरे-धीरे ना मुमकिन होती जा रही है। नाथन लियोन अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते नजर आए। केदार जाधव को 38वें ओवर में एक भी रन नहीं बनाने दिया। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 163 रन है और उसके 6 विकेट गिर चुके हैं। जीत हासिल करने के लिए भारत को अगले 12 ओवर में 110 रन बनाना होगा। केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार मैदान पर संघर्ष कर रहे हैं।
भारत 151/6 ओवर 34
34वें ओवर में भारतीय टीम 150 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हुई। छह विकेट गिरने के बाद इस वक्त मैदान पर केदार जाधव एक मात्र प्रमुख बल्लेबाज मौजूद हैं। जाधव 21 गेंद पर 18 रन और भुवनेश्वर कुमार 17 गेंद पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत 132/6 ओवर 29
रविंद्र जडेजा को भी जाम्पा ने अपनी फिरकी में उलझाया और कैरी ने उनको स्टंप कर दिया। यह भारत को लगने वाला छठा झटका था। हालांकि जडेजा को भरोसा था कि उनका पांव लाइन के पीछे पहुंच गया था। थर्ड अंपायर ने रिप्ले में उनको ऑन द लाइन पाया और फैसला ऑस्ट्रेलिया के हक में दे दिया।
रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से खत्म हुई। एडम जाम्पा की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट लगाते वक्त उनके हाथ के बल्ला छूट गया। रोहित जबतक पीछे क्रीज तक पहुंचते एलेक्स कैरी ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी थी। रोहित 89 गेंद खेलकर 56 रन बनाकर स्टंप होकर वापस लौटे।
भारत 131/4 ओवर 27
ग्लेन मैक्सवेल का दिन बहुत अच्छा नहीं जा रहा बल्लेबाजी में फ्लॉप रहने के बाद फील्डिंग में भी गलतियां हो रही है। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल साबित हो सकते हैं और मैक्सवेल ने उनका कैच छोड़ दिया।
भारत 122/4 ओवर 25
एडम जाम्पा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बार फिर से अहम विकेट हासिल किया। ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाने के बाद अगली ही गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में विजय शंकर अपना विकेट गंवा बैठे।
भारत 114/3 ओवर 24
रोहित शर्मा ने 24वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन से साथ वनडे में अपना 41वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में आज के मैच में 8 हजार रन का आंकड़ा भी पारी कर लिया है। रोहित का अर्धशतक 73 गेंद पर 4 चौके की मदद से आया।
भारत 103/3 ओवर 21
भारत के तीन विकेट गिर चुके हैं और रोहित शर्मा का साथ निभाने विजय शंकर उतरे हैं। 21 वें ओवर में भारतीय टीम के 100 रन पूरे हुए। इस वक्त रोहित 66 गेंद पर 45 रन जबकि 7 गेंद पर विजय 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत 91/3 ओवर 18
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजकर रिषभ पंत को बहुत बड़ा मौका दिया था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। 16 गेंद पर 16 रन बनाकर नाथन लियोन की गेंद पर वह एश्टन टर्नर को कैच दे बैठे।
#INDvAUS #INDvsAUS5thODI #DelhiODI
भारत का तीसरा विकेट गिरा, रिषभ पंत 16 रन बनाकर आउट
मैच अपडेट- https://t.co/K5fzvohElw
स्कोरकार्ड- https://t.co/eV1FVazGi9 pic.twitter.com/sb8kGV7OAi
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 13, 2019
भारत 90/2 ओवर 17
लोकल हीरो रिषभ पंत आज चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं और एडम जाम्पा का स्वागत उन्होंने छक्के साथ किया। पहली गेंद पर पंत ने जोरदार छक्का जड़ दिया। इस ओवर में कुल 10 रन भारत के स्कोर में जुड़े।
भारत 70/2 ओवर 13
मार्कस स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा विकेट हासिल कर लिया। स्टोइनिस की बाहर जाती गेंद पर विराट कोहली बल्ले का किनारा लगा बैठे विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने बिना कोई गलती किए कैच लपक लिया। भारत को दूसरा झटका लगा, कोहली 22 गेंद खेलकर 20 रन बनाकर आउट हो गए।
भारत का दूसरा विकेट गिरा, विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट
मैच अपडेट- https://t.co/K5fzvohElw
स्कोरकार्ड- https://t.co/eV1FVazGi9 #INDvAUS #INDvsAUS5thODI #DelhiODI pic.twitter.com/kn46QZvj5C
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 13, 2019
भारत 57/1 ओवर 11
11वें ओवर में भारतीय टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा। स्टोइनिस के ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने नॉन स्ट्राइक छोर पर थ्रो किया, गेंद विकेट से टकराई लेकिन उसके बाद सीधा बाउंड्री पार पहुंच गई। भारत को पांच रन हासिल हुए।
भारत 24/1 ओवर 5
कप्तान विराट कोहली ने आते ही पैट कमिंस की दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने भी कमिंस के खिलाफ चौका हासिल किया।
कमिंस ने भारतीय टीम को 4.2 ओवर में पहला झटका दिया, मोहाली में शतक जमाने वाले शिखर धवन को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। कमिंस की बाहर निकलती गेंद पर धवन बल्ले का किनारा लगा बैठे और 15 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा।
भारत का पहला विकेट गिरा, शिखर धवन 12 रन बनाकर आउट
मैच अपडेट- https://t.co/K5fzvohElw
स्कोरकार्ड- https://t.co/eV1FVazGi9 #INDvAUS #INDvsAUS5thODI #DelhiODI pic.twitter.com/Irie1FmEC7
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 13, 2019
भारत 11/0 ओवर 2
पहले ओवर में महज एक रन हासिल हुआ लेकिन शिखर धवन ने दूसरे ओवर में टीम के लिए दो चौके लगाए। धवन ने ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार बाउंड्री हासिल की। झाय रिचर्डसन के इस ओवर में कुल 10 रन बने
पढ़ें: ख्वाजा के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दिया 273 रन का लक्ष्य
भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर की गेंदबाजी कर 48 रन दिए और तीन विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने 9 ओवर में 57 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 45 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए।
#INDvAUS #INDvsAUS5thODI #DelhiODI
दिल्ली वनडे: सीरीज जीतने के लिए भारतीय टीम के सामने 273 रनों का लक्ष्य
मैच अपडेट- https://t.co/K5fzvo02WW
स्कोरकार्ड- https://t.co/eV1FVai4Tz pic.twitter.com/bvC2YdG7Wy
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 13, 2019
ऑस्ट्रेलिया 272/9 ओवर 50
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज के फाइनल वनडे में भारत के सामने जीत के लिए 273 रन का लक्ष्य रखा है। बेहतरीन शुरुआत करने वाले ऑस्ट्रेलिया पर भारतीय गेंदबाजों ने लगाम लगाने में कामयाबी हासिल की। पारी की आखिरी गेंद पर दो रन लेने की कोशिश में झाय रिचर्डसन रन आउट हुए। 33 ओवर में 175 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर में 272 रन तक ही पहुंच पाई।
ऑस्ट्रेलिया 265/8 ओवर 49
भुवनेश्वर कुमार ने पैट कमिंस के खिलाफ पारी की तीसरी गेंद पर आधे मन से कैच की अपील की जिसपर फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर का रुख किया। रिप्ले में पाया गया गेंद बल्ले से लगने के बाद कमिंस के पैड पर लगी और भुवनेश्वर ने कैच पकड़ा। कैच को सही पाया गया और भारत को एक और सफलता हासिल हुई।
क्लिक करें और जाने मैच का ताजा हाल || स्कोर कार्ड
ऑस्ट्रेलिया 260/7 ओवर 48
जसप्रीत बुमराह के ओवर में झाय रिचर्डसन और पैट कमिंस ने 19 रन बटोरे। झाय ने बुमराह की तीन लगातार गेंद पर चौके लगाए। ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर चौके पड़े।
ऑस्ट्रेलिया 230/7 ओवर 46
मोहम्मद शमी की तेजी से निकलती गेंद पर एलेक्स कैरी के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और रिषभ पंत ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। यह ऑस्ट्रेलिया को लगने वाला सातवां झटका था। 175 रन पर दो विकेट से 229 रन तक सात विकेट गेंदबाजों ने वाकई शानदार वापसी की है।
ऑस्ट्रेलिया 228/6 ओवर 45
आज भारतीय गेंदबाजी वाकई बेहतर शानदार रही है। भुवनेश्वर कुमार ने मार्कस स्टोइनिस को 20 रन पर बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर की उम्मीद को बड़ा झटका दिया। पारी के 45वें ओवर में सिर्फ 5 रन बने और एक विकेट भारत को मिला।
#INDvAUS #INDvsAUS5thODI #DelhiODI
दिल्ली वनडे: भुवनेश्वर कुमार ने मार्कस स्टोइनिस (20) को आउट किया, ऑस्ट्रेलिया 225/6
मैच अपडेट- https://t.co/K5fzvohElw
स्कोरकार्ड- https://t.co/eV1FVazGi9 pic.twitter.com/0jN4iO4maY
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 13, 2019
ऑस्ट्रेलिया 217/5 ओवर 42
पिछले मुकाबले में तूफानी पारी खेलने वाले एश्टन टर्नर दिल्ली में अपना जादू नहीं चला पाए। कुलदीप यादव के ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में रविंद्र जडेजा को कैच दे बैठे। भारत को मिलने वाली यह पांचवीं कामयाबी थी। 20 गेंद खेलने के बाद दो चौका और एक छक्के की मदद से टर्नर ने 20 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया 188/4 ओवर 37
मोहम्मद शमी ने शानदार लय में दिख रहे पीटर हैंड्सकॉम्ब को 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। हैंड्सकॉम्ब ने 60 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में चार चौके लगाए।
ऑस्ट्रेलिया 178/3 ओवर 34
टीम इंडिया की मैच में शानदार वापसी, लगातार ओवर में टीम को दो बड़ी सफलता मिली। शतकीय पारी खेलने वाले उस्मान ख्वाजा के बाद खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का विकेट भी भारत को मिला। रविंद्र जडेजा के ओवर की पांचवीं गेंद पर कवर पर शॉट लगाने के चक्कर में मैक्सवेल कोहली के हाथों में कैच दे बैठे।
ऑस्ट्रेलिया 175/2 ओवर 33
गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार को वापस लाना कप्तान कोहली के लिए सही साबित हुआ। ओवर की आखिरी गेंद पर भुवी ने सीरीज में दूसरा शतक जमाने वाले उस्मान ख्वाजा को कोहली के हाथों कैच करवा वापस भेजा।
ऑस्ट्रेलिया 174/1 ओवर 32
उस्मान ख्वाजा ने भारत के खिलाफ सीरीज में लगातार दूसरा शतक जमाया। कुलदीप यादव के ओवर की पांचवीं गेंद पर ख्वाजा ने एक रन के साथ अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया। 102 गेंद खेलकर 10 चौके और दो छक्के की मदद से उन्होंने शतक बनाया।
ऑस्ट्रेलिया 152/1 ओवर 27
उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन से आगे पहुंचा दिया है। जडेजा के ओवर की पांचवीं गेंद पर ख्वाजा ने चौका लगाते हुए टीम का स्कोर 150 के उपर पहुंचा दिया। इस वक्त ख्वाजा 83 गेंद पर 90 जबकि हैंड्सकॉम्ब 36 गेंद पर 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया 136/1 ओवर 25
ओपनर उस्मान ख्वाजा बड़े ही आराम से भारतीय गेंदबाजों को बाउंड्री का रास्ता दिखा रहे हैं। सीरीज में दूसरे शतक की तरफ बढ़ते ख्वाजा ने जडेजा के ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया। 74 गेंद का सामना करने वाले इस बल्लेबाज ने 76 रन बना लिए हैं।
क्लिक करें और जाने मैच का ताजा हाल || स्कोर कार्ड
ऑस्ट्रेलिया 105/1 ओवर 20
ऑस्ट्रेलिया ने 20वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। केदार जाधव को गेंदबाजी दी गई और पहली ही गेंद पर हैंड्सकॉम्ब ने आगे बढ़कर चौका जमा डाला। इसी चौके के साथ ऑस्ट्रेलिया के 100 रन भी पूरे हुए।
ऑस्ट्रेलिया 91/1 ओवर 17
शानदार फॉर्म में चल रहे उस्मान ख्वाजा ने सीरीज में तीसरी बार पचास का आंकड़ा छुआ। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर ख्वाजा ने जडेजा की गेंद पर एक रन लेकर वनडे में आठवां अर्धशतक बनाया। 48 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने अपने पचास रन पूरे किए।
ऑस्ट्रेलिया 77/1 ओवर 15
रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। जडेजा की गेंद पर फिंच एकदम से चकमा खा गए और गेंद उनका ऑफ स्टंप ले उड़ी। फिंच 43 गेंद खेलकर 27 रन बनाने के बाद वापस लौटे।
#INDvAUS #INDvsAUS5thODI #DelhiODI
दिल्ली वनडे: रविंद्र जडेजा ने एरोन फिंच (27) को आउट किया, भारत को पहली सफलता
मैच अपडेट- https://t.co/K5fzvo02WW
स्कोरकार्ड- https://t.co/eV1FVai4Tz pic.twitter.com/lFw8yJC7Dp
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 13, 2019
ऑस्ट्रेलिया 65/0 ओवर 12
12वें ओवर में कप्तान विराट कोहली ने स्पिनर को अटैक पर लाने का फैसला लिया। कुलदीप को ख्वाजा ने पांचवीं गेंद पर लांग ऑन पर जोरदार छक्का लगाया। इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 11 रन बटोरे।
ऑस्ट्रेलिया 52/0 ओवर 10
दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे हुए। फिंच और ख्वाजा की यह सीरीज में तीसरी अर्धशतकीय साझेदारी है। इस वक्त फिंच 24 गेंद पर 18 रन बनाकर जबकि ख्वाजा 36 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया 41/0 ओवर 7
जसप्रीत बुमराह सातवें ओवर में पहले बदलाव के रुप में गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए। बुमराह ने ओवर में चार डॉट बॉल डाले, तीसरी गेंद पर ख्वाजा ने दो जबकि चौथी गेंद पर 1 रन बनाए।
पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया की पहले बल्लेबाजी, शमी- जडेजा की टीम इंडिया में वापसी
ऑस्ट्रेलिया 28/0 ओवर 4
मोहम्मद शमी के ओवर में ख्वाजा ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। दूसरी गेंद पर उन्होंने वापसी करते हुए कोई रन नहीं बनने दिया लेकिन अगली ही गेंद पर ख्वाजा ने एक और चौका लगाया। इस ओवर में कुल 9 रन बने।
ऑस्ट्रेलिया 4/0 ओवर 1
भुवनेश्वर कुमार ने भारत की तरफ से पहला ओवर डाला। इस ओवर में पहली तीन गेंद पर कोई रन नहीं बना, चौथी गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने चौका लगाया। बाकी के दो गेंद पर भी भुवी ने कोई रन नहीं बनने दिया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब से कुछ देर बाद दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर पांच मैचों की सीरीज का फाइनल वनडे खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। शॉन मार्श और जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह टीम में मार्कस स्टोइनिस और नाथन लियोन की वापसी हुई है।
भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल और केएल राहुल की जगह रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है।
Australia win the toss and elect to bat first in the series decider #INDvAUS pic.twitter.com/za5MrR3bpw
— BCCI (@BCCI) March 13, 2019