IND vs AUS: जडेजा की जगह चहल को उतारे जाने को लेकर लैंगर ने क्यों जताई नाराजगी, जानें डिटेल

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 161 रन बनाए

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 04, 2020, 05:09 PM IST

Published On Dec 04, 2020, 05:09 PM IST

Last UpdatedDec 04, 2020, 05:09 PM IST

Justin Langer @afp (file image0

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए। पेसर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की गेंद जडेजा के हेलमेट पर जा लगी। वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके। उनकी जगह ‘कनकशन’ के रूप में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को उतारा गया।

IND vs AUS 1st T20 Live Score : ऑस्ट्रेलिया के सामने 162 रन का लक्ष्य

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर मैच रैफरी डेविड बून (David Boon) से इशारों में बात करते नजर आए लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि क्या वे चहल को उतारे जाने के बारे में बात कर रहे थे। हालांकिक उनके हाव भाव से देखकर यही लग रहा था कि वह चहल को उतारे जाने को लेकर बेहद खफा थे।

जडेजा को भारतीय पारी के आखिरी ओवर में स्टार्क की बाउंसर से चोट लगी। वह विकेट के बीच दौड़ते हुए दर्द से कराहते दिखे। बीसीसीआई ने ट्वीट किया ,‘रविंद्र जडेजा को पहले टी20 मैच में पहली पारी के आखिरी ओवर में हेलमेट पर गेंद लगी। भारत के क्षेत्ररक्षण के दौरान युजवेंद्र चहल मैदान पर उतरे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम जडेजा की हालत पर नजर रखे हुए है ।’

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू को लेकर रोमांचित है कंगारू बल्लेबाज

जडेजा ने 23 गेंद पर 44 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सात विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया। पिछले साल जुलाई में ही आईसीसी ने किसी खिलाड़ी को सिर में चोट लगने पर उसके विकल्प को उतारने की अनुमति दी थी। खबर लिखे जाने तक चहल 3 ओवर में 2 विकेट झटक चुके थे।

Editor's Pick