• Home
  • News
  • India vs Australia 2020: Short stuff no weakness for Steven Smith, says assistant coach Andrew McDonald

शॉर्ट लेंथ गेंद स्टीव स्मिथ की कमजोरी नहीं है: एंड्र्यू मैकडॉनल्ड

पिछले कुछ मैचों में नील वेगनर, जोफ्रा आर्चर समेत कई गेंदबाज स्टीव स्मिथ के खिलाफ शॉर्ट लेंथ गेंदो का इस्तेमाल कर सफलता पाई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 22, 2020, 02:38 PM IST

Published On Nov 22, 2020, 02:38 PM IST

Last UpdatedNov 22, 2020, 02:38 PM IST

स्टीव स्मिथ (IANS)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सहायक कोच एंड्र्यू मैकडॉनल्ड का कहना है कि भारत के आगामी सीरीज में स्टीव स्मिथ को शॉर्ट गेंदो का सामना करने में कोई परेशान नहीं होगी। ऑस्ट्रेलिया टीम को 27 नवंबर से तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया की मेजबानी करनी है।

सीरीज शुरू होने से पहले दिए एक बयान में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ ने कहा था कि अगर भारतीय गेंदबाज उनके खिलाफ शॉर्ट लेंथ गेंदो का इस्तेमाल करते हैं तो इससे उन्हें कोई समस्या नहीं है। स्मिथ ने ये भी कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज के दौरान जिस तरह से कीवी गेंदबाज नील वेगनर ने उनके खिलाफ बाउंसर्स का इस्तेमाल किया था, वो कोई और गेंदबाज नहीं कर सकता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेगनर अकेले ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जिन्होंने स्मिथ के खिलाफ शॉर्ट लेंथ गेंदो को इस्तेमाल किया हो। पिछले एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी स्मिथ के खिलाफ कई शॉर्ट लेंथ बाउंसर गेंदे कराई थी। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान आर्चर की एक बाउंसर सिर पर लगने की वजह से स्मिथ को कनकशन भी हुआ था। इसके बावजूद मैकडॉनल्ड को नहीं लगता कि शॉर्ट लेंथ स्मिथ की कमजोरी है।

बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर हैं जसप्रीत बुमराह: कपिल देव

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि ये वास्तव में उसकी कमजोरी है। मुझे लगता है कि वो उसे जल्दी आउट करने के लिए उस एरिया को लक्ष्य बना रहे हैं और जब उनकी शुरुआती योजना असफल हो जाती है तो फिर वो रन रोकने की पंरपरागत योजना की तरफ रुख करते हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने पहले भी इसका इस्तेमाल किया है और जैसा कि मैंने कहा उसने पहले भी अच्छा किया है इसलिए मैं कहूंगा कि इस योजना ने पूरी तरह से काम किया है। मुझे पता है कि टेस्ट मैच में आर्चार के साथ घटना हुई लेकिन जहां तक बात वापसी है वो रन बना सका था। वनडे क्रिकेट में भी वो रन बना सका था और टी20 में भी।”

कोच ने आगे कहा, “वो विपक्षी टीम द्वारा अपनाई जा रही योजना के बावजूद रन बनाने में सक्षम है। मैं इसे एक कमजोरी के रूप में नहीं देखता हूं, लेकिन अगर वो चाहते हैं तो वे इस तरह की योजना अपना सकते हैं।”

Editor's Pick