- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia, 2nd ODI: MS Dhoni completes 300 ODI for Team India
टीम इंडिया के लिए एम एस धोनी के 300 वनडे पूरे
300 वनडे खेलने वाले भारत के छठे खिलाड़ी
Published On Sep 21, 2017, 01:38 PM IST
Last UpdatedSep 21, 2017, 01:38 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर एम एस धोनी ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। कोलकाता वनडे में उतरते ही वो भारत के लिए 300 वनडे खेलने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने कुछ हफ्ते पहले 300 वनडे खेलने का कारनामा किया था लेकिन इसमें 3 वनडे उन्होंने एशिया इलेवन के लिए भी खेले थे। टीम इंडिया के लिए खेले 300 मैचों में धोनी ने 9563 रन बनाए हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 51.97 है।
ये खिलाड़ी खेले हैं 300 वनडे
धोनी भारत के लिए 300 वनडे खेलने वाले छठे खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 463 वनडे खेले हैं। इसके बाद राहुल द्रविड़ ने 340 वनडे खेले हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 334 वनडे भारतीय टीम के लिए खेले हैं। गांगुली ने 308 और युवराज सिंह ने भारत के लिए 301 वनडे खेले हैं। अब 300 वनडे मैचों की इस फेहरिस्त में एम एस धोनी का भी नाम जुड़ गया है। एम एस धोनी ने अपने 300 वनडे 12 साल 8 महीने और 29 दिन में पूरे किए।
एम एस धोनी इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। चेन्नई वनडे में जब टीम इंडिया 5 विकेट खो चुकी थी तो वो धोनी ही थे जिन्होंने 79 रनों की पारी खेली टीम इंडिया को मुसीबत से बाहर निकाला जिसकी बदौलत विराट की सेना मैच भी जीती। 300वें वनडे में भी टीम इंडिया के फैंस को धोनी से अच्छी पारी की उम्मीद होगी। कोलकाता वनडे का स्कोरकार्ड
स्टीवन स्मिथ के भी 100 वनडे पूरे
आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ के लिए भी कोलकाता वनडे खास है क्योंकि आज वो अपने करियर का 100वां वनडे खेल रहे हैं। स्टीवन स्मिथ के नाम वनडे मे 3188 रन हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 43.67 है। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 17 अर्धशतक भी लगाए हैं।