500 वनडे मैच जीतने वाली वर्ल्ड की दूसरी टीम बनी टीम इंडिया
भारत ने 1974 से 2019 के बीच अब तक 963 वनडे मैच खेले हैं।
Published On Mar 05, 2019, 11:04 PM IST
Last UpdatedMar 05, 2019, 11:04 PM IST
virart with team india @twitter
भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को नागपुर में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर वनडे इतिहास में अपनी 500वीं जीत दर्ज की।
पढ़ें: कपिल देव, सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए रविंद्र जडेजा
भारत ने कप्तान विराट कोहली (116) के 40वें वनडे शतक के दम पर 250 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.3 ओवर में 242 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने सबसे अधिक 52 रन बनाए।
टीम इंडिया से पहले ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी टीम है जिसने 500 से अधिक वनडे जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 1971-2019 के बीच 924 वनडे मैचों में 558 में जीत हासिल की है जबकि भारत ने 1974-2019 के बीच 963 वनडे मैच खेले हैं।
पढ़ें: ‘सीओए ने अब तक राहुल और हार्दिक पांड्या का मामला नहीं भेजा’
भारत ने अपना पहला वनडे 1975 में ईस्ट अफ्रीका को 10 विकेट से हराकर जीता था जबकि टीम इंडिया ने अपनी 100वीं जीत 1993 में दक्षिण अफ्रीका को 43 रन से हराकर की थी।
वर्ष 2000 में भारत ने नैरोबी में केन्या को 8 विकेट से पराजित कर 200वीं वनडे जीत दर्ज की थी। साल 2007 में भारत ने कटक में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को 20 रन से हराकर अपनी 300वीं जीत दर्ज की थी जबकि 2012 में कोलंबो में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने 400वां वनडे जीता था।